फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patient should be admitted in hospital when oxygen level is less than 90 percent

चिकित्सक की सलाह: 90 फीसदी से कम हो ऑक्सीजन का स्तर तो ही अस्पताल जाएं

Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

आईएमए पदाधिकारी डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि जब तक हमारा ऑक्सीजन प्रेशर 94 से 95 परसेंट है (जोकि पल्स ऑक्सीमीटर से नापा जाता है) तब तक हमें किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
patient should be admitted in hospital when oxygen level is less than 90 percent
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने का मतलब यह नहीं है कि तुरंत अस्पताल में भर्ती हो जाएं। होम आइसोलेशन में उचित उपचार किया जा सकता है। ऑक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत से कम होने पर चिकित्सक के परामर्श पर अस्पताल का रुख करना चाहिए। यह कहना है आगरा के आईएमए पदाधिकारी डॉ. पंकज नगायच का। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि कृत्रिम ऑक्सीजन हमें कब चाहिए। जब तक हमारा ऑक्सीजन प्रेशर 94 से 95 परसेंट है (जोकि पल्स ऑक्सीमीटर से नापा जाता है) तब तक हमें किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। कोरोना से पीड़ित व्यक्ति तब तक होम आइसोलेशन में रहें। होम आइसोलेशन का मतलब है कि चिकित्सकीय परामर्श के साथ घर पर आराम करें।
विज्ञापन


जीनोम डायग्नोस्टिक्स के डायरेक्टर डॉ. पंकज ने बताया कि सबसे ज्यादा कारगर आज भी सैनिटाइजेशन, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग है। जिससे हम कोरोना पर काबू पा सकते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के सांस्कृतिक सचिव डॉ. पंकज का कहना है कि रेमडेसिविर जैसी दवाई को लेकर लोगों में भ्रम है। इसकी घोर कमी से मरीजों एवं तीमारदारों में बहुत पैनिक है। यह दवा कब लेनी है कितनी लेनी है इसके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। यह कोई जादू की गोली नहीं है जो कोरोना को समाप्त कर देगी। 

शुरू के कुछ दिनों में बीमारी के तीन से 10 दिनों के अंदर देने पर यह पाया गया कि कुछ लोगों में यह लक्षणों को हल्का कर सकती है एवं हॉस्पिटल स्टे थोड़ा सा कम कर सकती है। अभी भी कोई बहुत साइंटिफिक डाटा इस दवा को लेकर हमारे पास नहीं है।

इन बातों का रखें ध्यान 
- दिन में दो-तीन बार भाप लें, ठंडे पानी से परहेज करें, गरम पानी पीएं
- रोजाना धूप सेंकनी चाहिए, सुबह के समय धूप सेकें तो बेहतर रहेगा 
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य हल्दी, काली मिर्च, लहसुन भोजन में बढ़ाएं
- पौष्टिक भोजन करें। आहार में फल बढ़ाएं, संतुलित मात्रा में चीजों का सेवन करें
- नियमित प्राणायाम व योगासन से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed