{"_id":"667bbcaef326dca572002091","slug":"patient-admitted-to-private-hospital-in-government-ambulance-in-agra-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: प्राइवेट अस्पताल में मरीज ले गई सरकारी एम्बुलेंस, सीएमओ ने कहा-जांच कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: प्राइवेट अस्पताल में मरीज ले गई सरकारी एम्बुलेंस, सीएमओ ने कहा-जांच कराएंगे
Wed, 26 Jun 2024 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:32 PM IST
सार
ताजनगरी में एक सरकारी एम्बुलेंस मरीज को प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। सीएमओ ने कहा कि मामले जांच कराएंगे।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुनापार के सरस्वती अस्पताल में मंगलवार को सरकारी एंबुलेंस से मरीज को भर्ती कराए जाने का एक वीडियो सामने आया। इसमें आशा कार्यकर्ता एक मरीज को सरकारी एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करने के लिए पहुंची थी। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की सरकारी एम्बुलेंस से मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने का गंभीर मामला सामने आया है। सरस्वती अस्पताल में आशा उस मरीज को लेकर गई। पूर्व में भी उस आशा पर निजी नर्सिंग होम में मरीज भर्ती कराने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
जिस समय एम्बुलेंस से अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया जा रहा था, उसका स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जिस एम्बुलेंस का वीडियो वायरल हुआ। उसका चालक फिरोजाबाद निवासी नरेश कुमार बताया गया है। जिसने वीडियो बनाने पर धमकी भी दी।
विज्ञापन
यह वीडियो जब वायरल होकर सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मामला गंभीर है और उसकी जांच कराई जाएगी। पूर्व में भी ऐसी घटना पर आशा पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।