फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patient admitted in ICU such act of  employee was caught in CCTV family members were shocked

UP: आईसीयू में भर्ती मरीज को भी नहीं छोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई कर्मचारी की ऐसी करतूत; उड़े घरवालों के होश

Fri, 04 Apr 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 09:17 AM IST
सार

हार्ट अटैक के मरीज का आईसीयू में उपचार चल रहा था। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने मौका पाकर मरीज के गले से सोने की चेन उड़ा ली। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 

विज्ञापन
patient admitted in ICU such act of  employee was caught in CCTV family members were shocked
आईसीयू - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के कर्मचारियों ने आईसीयू में भर्ती मरीज के गले से सोने की चेन उतार ली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपियों की पहचान हुई। वहीं सिकंदरा थाना क्षेत्र के बदमाश मंदिर में बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल खींच ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन



 

दर्ज कराया मुकदमा
इटावा के शांती नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 21 मार्च को उन्होंने पिता मुन्नालाल को आगरा हार्ट सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सीरियस होने पर डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में पहुंचा दिया। इलाज के दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का सफाई कर्मचारी समीर खरे अन्य कर्मचारियों की मदद से बाथरूम ले जाते समय गले से चेन उतारते दिखा। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस में भर्ती होने के 40 महीने बाद दरोगा निर्भय की जाएगी नौकरी, सॉल्वर से दिलाई परीक्षा;  FIR दर्ज


 

कान से कुंडल खींच ले गए बदमाश
वहीं थाना सिकंदरा में नीरव कुंज निवासी अंचित कुमार जैन ने केस दर्ज कराया। बताया कि 27 मार्च की सुबह उनकी मां घर के पास वैष्णव मंदिर गई थीं। मां मंदिर में मत्था टेक रही थीं तभी पीछे से एक बदमाश आया और कानों के कुंडल खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed