{"_id":"65eb57a70ca87a048f0b6a49","slug":"patiali-police-caught-three-vehicle-thieves-who-escaped-in-the-encounter-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-112244-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुठभेड़ में फरार हुए तीन वाहन चोरों को पटियाली पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुठभेड़ में फरार हुए तीन वाहन चोरों को पटियाली पुलिस ने दबोचा
Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि को हुई पुलिस मुठभेड़ के फरार वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से एक चोरी की बाइक, मोबाइल बरामद किया है।
एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पटियाली के मौथरा गांव निवासी एक ग्रामीण की बाइक 28 फरवरी को उस समय चोरी कर लिया जब ग्रामीण सडक़ किनारे टॉयलेट कर रहा था। बाइक के बैग में उसका मोबाइल फोन भी था। पुलिस इसी मामले के खुलासे में जुटी थी। पुलिस मुठभेड़ में बुधवार की रात्रि दो वाहन चोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, लेकिन अन्य फरार हो गए। पटियाली इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा को फरार आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी करके रामलखन निवासी पावलडेरा, अर्जुन श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला खेरू लालकुआं, शिवकुमार उर्फ शिब्बू निवासी मोहल्ला वनखंडी गंजडुंडवारा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
कासगंज। पकड़े गए वाहन चोर अर्जुन श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला की धाराओं में चार मामले सिढ़पुरा और पटियाली में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी शिवकुमार शिब्बू पर 5 मामले दर्ज हैं। जिसमें नाबालिग से बलात्कार का एक मामला है। एक पुलिस मुठभेड़ व तीन चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी रामलखन पर एक पुलिस मुठभेड़ व चार वाहन चोरी के मामले दर्ज है।