{"_id":"5f8732e58ebc3e91b71015f1","slug":"patato-seed-mainpuri-news-agr4637001120","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 क्विंटल आलू के बीज के लिए शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 क्विंटल आलू के बीज के लिए शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आलू के बीज की कमी के बीच जिलाधिकारी ने प्रशासन की ओर से एक हजार क्विंटल आलू के बीज की मांग के लिए शासन को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने शासन को भेजे गए पत्र में किसानों के हित के लिए इसे जरूरी बताया है। उम्मीद है जल्द ही बचे हुए किसानों को आलू का बीज मिल सकेगा।
जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है। इसके चलते बीज की आवश्यकता भी अधिक होती है। उद्यान विभाग ने इस साल केवल एक हजार क्विंटल ही आलू के नए बीज का वितरण किसानों को किया है। जबकि मांग पांच हजार क्विंटल के करीब थी। ऐसे में बड़े पैमाने पर किसान छूट गए हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने आलू के बीज की मांग शासन को भेजी है।
उन्होंने एक हजार क्विंटल आलू का बीज और उपलब्ध कराने के लिए लिखा है। शासन के साथ आयोजित वीसी में भी ये मुद्दा उठाया गया है। इसके बाद जल्द ही जिले को और आलू का बीज आवंटित होने का आश्वासन भी मिला है। लेकिन ये बीज कितना मिलेगा, ये कह पाना मुश्किल होगा। फिलहाल किसानों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
- 22 हजार हेक्टेयर है आलू का क्षेत्रफल
- 5000 क्विंटल थी आलू के बीज की मांग
- 1000 क्विंटल आलू के बीज का ही हुआ है आवंटन
- 1000 क्विंटल और आलू के लिए डीएम ने भेजी मांग
आलू का बीज इस बार जिले को कम मिला है। किसानों की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने शासन में और आवंटन के लिए पत्र लिखा है। जल्द ही आवंटन होने की उम्मीद है।
अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।