{"_id":"5d186d458ebc3e3cdf12fe10","slug":"passport-mandatory-for-foreigners-at-bear-rescue-centre-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू संरक्षण केंद्र में विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य, प्रवेश फार्म के साथ जमा करनी होगी कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू संरक्षण केंद्र में विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य, प्रवेश फार्म के साथ जमा करनी होगी कॉपी
Sun, 30 Jun 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
कीठम के भालू संरक्षण गृह में तरबूज का आनंद लेते भालू (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में बनाए गए आगरा भालू संरक्षण केंद्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी शुरू की गई है। एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा संचालित किए जा रहे भालू संरक्षण केंद्र में विदेशी पर्यटकों को प्रवेश के लिए पासपोर्ट अनिवार्य किया गया है। उन्हें प्रवेश फार्म के साथ पासपोर्ट की कापी जमा करनी होगी।
कीठम स्थित भालू संरक्षण केंद्र में एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस विदेशी पर्यटकों को घुमाने के बाद उनसे डोनेशन लेती रही है। जो पर्यटक आते हैं, उनका नाम ही प्रवेश फार्म में लिखा जाता रहा है, लेकिन वन्य जीव विभाग ने विदेशी पर्यटकों का पूरा रिकार्ड रखने के निर्देश दिए हैं।
एनजीओ से विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट की कॉपी भी मांगी जा रही है ताकि भालू संरक्षण केंद्र में रहने वाले पर्यटकों का पूरा रिकार्ड मौजूद रहे। इस रिकार्ड से यह भी पता चलेगा कि कौन से देश से पर्यटक भालुओं और पक्षी विहार को देखने ज्यादा आ रहे हैं।

'कीठम बर्ड सेंक्चुरी स्थित भालू संरक्षण केंद्र में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए पासपोर्ट की कॉपी जमा कराना अनिवार्य किया गया है। जो विदेशी इस केंद्र में आ रहे हैं, यह उनका ब्योरा रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है'- आनंद कुमार, डीएफओ, नेशनल चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट।