फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passport mandatory for foreigners at Bear Rescue Centre Agra

भालू संरक्षण केंद्र में विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य, प्रवेश फार्म के साथ जमा करनी होगी कॉपी

Sun, 30 Jun 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Passport mandatory for foreigners at Bear Rescue Centre Agra
कीठम के भालू संरक्षण गृह में तरबूज का आनंद लेते भालू (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में बनाए गए आगरा भालू संरक्षण केंद्र में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही पर निगरानी शुरू की गई है। एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा संचालित किए जा रहे भालू संरक्षण केंद्र में विदेशी पर्यटकों को प्रवेश के लिए पासपोर्ट अनिवार्य किया गया है। उन्हें प्रवेश फार्म के साथ पासपोर्ट की कापी जमा करनी होगी।
विज्ञापन


कीठम स्थित भालू संरक्षण केंद्र में एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस विदेशी पर्यटकों को घुमाने के बाद उनसे डोनेशन लेती रही है। जो पर्यटक आते हैं, उनका नाम ही प्रवेश फार्म में लिखा जाता रहा है, लेकिन वन्य जीव विभाग ने विदेशी पर्यटकों का पूरा रिकार्ड रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एनजीओ से विदेशी पर्यटकों के पासपोर्ट की कॉपी भी मांगी जा रही है ताकि भालू संरक्षण केंद्र में रहने वाले पर्यटकों का पूरा रिकार्ड मौजूद रहे। इस रिकार्ड से यह भी पता चलेगा कि कौन से देश से पर्यटक भालुओं और पक्षी विहार को देखने ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कीठम बर्ड सेंक्चुरी स्थित भालू संरक्षण केंद्र में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए पासपोर्ट की कॉपी जमा कराना अनिवार्य किया गया है। जो विदेशी इस केंद्र में आ रहे हैं, यह उनका ब्योरा रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है'- आनंद कुमार, डीएफओ, नेशनल चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed