फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passion for hockey defies age; Masters match ends in a 5-5 draw.

Agra News: उम्र को मात देता हॉकी का जुनून, मास्टर्स मुकाबला 5-5 से बराबर

Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Passion for hockey defies age; Masters match ends in a 5-5 draw.
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ
आगरा। उम्र भले बढ़ गई हो, लेकिन हॉकी का जुनून आज भी बरकरार है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर रविवार को इसका शानदार नजारा देखने को मिला। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स और 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स के बीच खेला गया मुकाबला पांच-पांच गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के अनुभवी खिलाड़ियों ने मैदान पर कौशल, तालमेल और आक्रामक हॉकी का ऐसा प्रदर्शन किया कि मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांचक बना रहा।
विज्ञापन

सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स ने मुकाबले में एक समय 2-1 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स ने जोरदार वापसी की। दोनों ओर से लगातार हमले हुए और गोल का सिलसिला जारी रहा। अंतिम क्षणों में 2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स ने गोल कर स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी।
विज्ञापन

सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी मास्टर्स की ओर से अनुज सिंह ने दो गोल किए। डॉ. जयशंकर सिंह यादव, दिनेश शर्मा और धर्मेंद्र बघेल ने एक-एक गोल किया। टीम की कप्तानी भाई गोपाल भगत ने की। टीम में गौरव रौतेला, गर्जन सिंह, प्रदीप, शकील खान, संजय शर्मा और विजय तोमर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 पैरा वर्कशॉप मास्टर्स की ओर से पप्पू चौहान ने दो गोल दागे। मेजर नितिन, सूबेदार राजवीर सिंह और कपिल ने एक-एक गोल किया। टीम की कप्तानी मेजर नितिन ने की। सूबेदार राजवीर सिंह, योगी, ललित, आकाश, संदीपन, सरताज वीर सिंह और रमन्ना ने भी मैदान पर योगदान दिया। मैच में अंपायर की भूमिका अजय सिंह राजपूत और धर्मेंद्र राजपूत ने निभाई। इस दौरान आगरा हॉकी मास्टर्स के अध्यक्ष राजीव सोई और देवेंद्र गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed