फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passing out parade took place, the district got 167 constables

पासिंग आउट परेड हुई, जिले को 167 आरक्षी मिले

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade took place, the district got 167 constables
मैनपुरी। जनपद के पुलिस फोर्स में अब 167 पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पासिंग पाउट परेड हुई। एसपी ने कर्मियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परेड के बाद सभी कर्मी अब थाना चौकियों पर ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चल रहा आरटीसी प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 167 आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड की। एसपी अविनाश पांडेय और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परेड की सलामी ली। एसपी ने सभी कर्मियों को पद और गोपनीयता को लेकर शपथ दिलाई। संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा में आने के बाद जनता की सुरक्षा का दायित्व स्वयं से भी अधिक हो जाता है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति में यदि धैर्य रखा जाए तो बडी से बडी समस्या का समाधान हो जाता है।
विज्ञापन

इसलिए याद रखें कि अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहें और अपना बेहतर देने का प्रयास रखें। डीएम ने संबोधन में कहा कि वर्दी एक बडी जिम्मेदारी है। अब उन्हें इस वर्दी की मर्यादा के साथ ही परिवार और ड्यूटी के प्रति सामजस्य बैठाना होगा। बेहतर कार्य करें और अपने उच्चाधिकारियों के आदेश को मानें, समाज को अपराध से मुक्त करना और जनता को भयमुक्त वातावरण देना ही जिम्मेदारी है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पासिंग आउट परेड के दौरान एएसपी मधुवन कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ कुरावली विजय पाल, आरआई राजीव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed