{"_id":"5d98a83c8ebc3e014950a1f8","slug":"passengers-will-not-get-water-bottles-in-ac-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी रोडवेज बसों में यात्रियों को अब नहीं मिलेंगी पानी की बोतलें, बस अड्डों पर भी बिक्री होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी रोडवेज बसों में यात्रियों को अब नहीं मिलेंगी पानी की बोतलें, बस अड्डों पर भी बिक्री होगी बंद
Sun, 06 Oct 2019 12:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वातानुकूलित रोडवेज बसों में अब यात्रियों को टिकट के साथ मिलने वाली पानी की बोतल नहीं मिलेगी। प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने के कारण बोतल देना बंद किया गया है, जबकि बस स्टैंडों पर पानी की बोतलों की बिक्री बंद नहीं हुई है।
आगरा परिक्षेत्र में रोडवेज की शताब्दी, स्कैनिया, वोल्वो, जनरथ और पिंक सेवा की 35 वातानुकूलित बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें आगरा से 26 बसें संचालित हो रही हैं। अभी तक यात्रियों को इन बसों में आधा लीटर की पानी की बोतल निशुल्क दी जाती थी।
बोतल की कीमत छह रुपये थी, जिसे परिवहन विभाग वहन कर रहा था। शनिवार से सभी बसों में यह बोतलें देना बंद कर दिया गया। अब यात्रियों को बस स्टैंडों पर लगे वाटर एटीएम के साथ ही बस स्टैंड परिसर में पानी की बोतलें खरीदनी होंगी।

रोडवेज की एसी बसों में पानी की बोतल देना बंद किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग हतोत्साहित करने के लिए बस अड्डों पर भी इसकी बिक्री को बंद कराने की योजना है।- एसपी सिंह, सेवा प्रबंधक, रोडवेज, आगरा परिक्षेत्र