फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will not face any problem during festivals, their convenience will be taken care of.

Agra News: त्योहारों पर यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, सुविधा का रखा जाएगा ख्याल

Fri, 17 Oct 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not face any problem during festivals, their convenience will be taken care of.
बेवर। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के बेवर डिपो ने विशेष प्रबंध किए हैं। विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बस संचालन के साथ बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को बेवर डिपो के कार्यालय में बैठक कर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाचंद्र ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिनों में यात्रियों को सफर में कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी। एआरएम ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए डिपो के चालक-परिचालकों के अवकाश पहले ही निरस्त कर दिए गए हैं। डिपो की सभी 62 बसों का संचालन 24 घंटे विभिन्न मार्गाें पर किया जाएगा। इसके अलावा अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि सवारियों के सफर को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि चालक-परिचालकों को यात्रियों के मर्यादित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुविधा के साथ चालक-परिचालकों के लिए भी दीपावली प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। यह योजना 18 से 30 अक्तूबर तक चालू रहेगी। इसमें एक दिन में 300 किमी की यात्रा करने पर चालक-परिचालकों को 300 रुपये प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे। 300 किमी से ऊपर प्रति किमी पर 55 पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed