फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will get relief from June 3, buses that went for elections will return

Agra News: तीन जून से मिलेगी यात्रियों को राहत, वापस आएंगी चुनाव में गईं बसें

Thu, 30 May 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get relief from June 3, buses that went for elections will return
कासगंज। चुनाव की ड्यूटी में लगी हुई बसें अंतिम चरण के चुनाव एक जून के बाद वापस आएंगी। डिपो की 22 बसें चुनाव की ड्यूटी में लगी हुई हैं। बसों के वापस आने से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन

डिपो पर 98 बसों का बेड़ा है। इनमें 64 बसें निगम की हैं और शेष बसें अनुबंधित हैं। निगम की बसों में 26 बसें चुनाव की ड्यूटी में गई हुई थीं। जिनमें एक सप्ताह पूर्व चार बसें वापस आ गईं। जबकि 22 बसें अभी भी चुनाव ड्यूटी में हैं। इसके कारण यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं। सुबह और शाम जब यात्रियों की भीड़ अधिक होती है तो बसों की किल्लत से यात्रियों को दिक्कतें होती हैं और बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना होता है। अंतिम चरण में मतदान एक जून को संपन्न होगा। इसके बाद सुरक्षा बलों को गंतव्य तक छोड़ने के बाद बसें वापस आ जाएंगी। बसों के लौटने के बाद यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रा करने में यात्रियों को सहूलियतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed