{"_id":"69a5fd09a5aeaed3fb02d805","slug":"passengers-were-troubled-as-they-did-not-get-seats-in-the-train-or-the-bus-agra-news-c-364-1-ag11018-125914-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर घर जानें वालों की मुश्किल: बस और ट्रेनों में ठसाठस भीड़, डग्गामारों ने वसूला दोगुना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर घर जानें वालों की मुश्किल: बस और ट्रेनों में ठसाठस भीड़, डग्गामारों ने वसूला दोगुना किराया
Tue, 03 Mar 2026 11:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:11 AM IST
सार
होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। सीट न मिलने से कई लोगों को प्राइवेट वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर किया।
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने के लिए जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विस्तार
होली के मौके पर घर जाने की जल्दी में निकले यात्रियों को सोमवार शाम परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ उमड़ने के बाद भी बसों की संख्या कम नजर आई। कई लोगों को बस मिलने के बाद भी बैठने के लिए सीट नहीं मिली। रोडवेज बस न मिलने पर मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जहां उनसे मनमाना किराया वसूला गया। वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों मेंं जगह नहीं मिल पाई। स्लीपर क्लास में प्रवेश के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
शाम करीब पांच बजे के बाद आईएसबीटी और अन्य बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ एकदम बढ़ गई। कई लोग छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ सामान लेकर पहुंचे थे। बसें आते ही भर जा रही थीं। महिलाओं और बच्चों को सीट दिलाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। जिन परिवारों को सीट नहीं मिली, वे बस अड्डे और सड़क किनारे खड़े होकर अगले वाहन का इंतजार करते रहे। एटा, मैनपुरी, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, और जयपुर मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्री सुनील कुमार ने बताया कि परिवार के साथ तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सीट नहीं मिली। इस वजह से प्राइवेट वाहन में जाना पड़ा और सामान्य से दोगुना किराया दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों की कोई कमी नहीं थी। 200 अतिरिक्त बसें लगाईं गई हैं। सुबह से एक के बाद एक बस संचालित की जा रही है।