{"_id":"6735865beb40d51efd0d58cf","slug":"passengers-should-pay-attention-numbers-of-14-trains-will-be-changed-operation-will-start-from-1st-january-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: इन 14 ट्रेनों के बदले नंबर, एक जनवरी से होगा संचालन; देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: इन 14 ट्रेनों के बदले नंबर, एक जनवरी से होगा संचालन; देखें लिस्ट
Thu, 14 Nov 2024 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:40 AM IST
सार
कोरोना महामारी के कारण जिन ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया था, उन्हें पूर्व के नंबरों के साथ संचालन फिर से शरू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मंडल की 14 ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। अगले साल एक जनवरी से पूर्व के नंबरों के साथ संचालन होगा। कोरोना महामारी में विशेष ट्रेन चलाने के लिए इनके नंबरों में बदलाव किया था। इन ट्रेनों के नंबर के आगे शून्य बढ़ा दिया था। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण ट्रेनों के नंबर बदले गए थे। अब इसे फिर से पूर्व की तरह कर दिया है।
अगले साल एक जनवरी से ईदगाह-बांदीकुई 64619 नंबर से, बांदीकुई-ईदगाह 64620 नंबर से, ईदगाह-बांदीकुई 64621 नंबर से, बांदीकुई-ईदगाह 64622 नंबर से, आगरा कैंट-मैनपुरी 64623 नंबर से, मैनपुर-आगरा कैंट 64624 नंबर से, इटावा-आगरा कैंट 64625 नंबर से और आगरा कैंट-इटावा 64626 नंबर से संचालित होगी। आगरा किला-एटा 51901 नंबर से, एटा-आगरा किला 51902 नंबर से, ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर 51907, भरतपुर-ईदगाह 51908 नंबर से, ईदगाह-भरतपुर 51909 नंबर से, भरतपुर-ईदगाह 51910 नंबर से संचालित होगी।