फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers remain troubled due to monkeys' mischief at the station

Agra News: स्टेशन पर बंदरों के उत्पात से परेशान रहते हैं यात्री

Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Passengers remain troubled due to monkeys' mischief at the station
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। बंदरों का झुंड यात्रियों पर आए दिन हमला कर देते हैं। इससे वह घायल हो जाते हैं। वहीं, वेंडरों से खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान को छीनकर बंदर भाग जाते हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के साथ ही रेलवे स्टेशन पर बंदरों की संख्या अधिक बढ़ गई है। बंदरों के आतंक से रेलवे स्टेशन पर यात्री और कर्मी परेशान हैं। ट्रेन में सवार होने के लिए एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाते समय बंदर यात्रियाें पर झपट्टा मार देते हैं। इससे लोग घायल हो जाते हैं। ट्रेन में खिड़की वाली सीट पर बैठे यात्रियों से सामान भी बंदर झपट्टा मार कर छीनकर ले जाते हैं। रविवार की सुबह करीब 11.50 बजे स्टेशन खाना खाते समय यात्री सुशीला देवी से पास से बंदर खाद्य सामग्री को छीन कर भाग गए। ट्रेनों व स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते समय बंदर वेंडरों पर अचानक झपट्टा मार देते हैं। उनसे खानपान के सामान आदि छीनकर भाग जाते हैं। फुटओवर ब्रिज पर बैठे बंदरों का झुंड वहां से गुजरते यात्रियों को अपनी घुड़की से डराते हैं। लोगों ने इस संबंध में कई बार रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। रेल यात्री अर्जुन सिंह, राम कुमार ,सुशीला देवी, देवेंद्र सिंह, अभय यादव ने मांग की स्टेशन से बंदरों को पकड़वाया जाए। इससे लोगों को स्टेशन पर आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed