{"_id":"6a41ef7fe3c2316087064623","slug":"passengers-protest-after-ac-failure-delays-sachkhand-express-at-agra-cantt-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सचखंड एक्सप्रेस में एसी खराब, आगरा स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने किया हंगामा; 30 मिनट रोकी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सचखंड एक्सप्रेस में एसी खराब, आगरा स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने किया हंगामा; 30 मिनट रोकी गई ट्रेन
Mon, 29 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:37 AM IST
सार
सचखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में खराबी आने पर यात्रियों ने आगरा कैंट स्टेशन पर हंगामा किया। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब 30 मिनट में खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
सचखंड एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस में एक कोच का एयर कंडीशनर (एसी) खराब हो गया। यात्रियों का आरोप है कि एसी अमृतसर से ही खराब था और कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। कई स्टेशन गुजरने के बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर रविवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची तो सिख श्रद्धालुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया
सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संबंधित एसी कोच की खराबी दूर की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद एसी चालू होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम से एसी कोच में खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तकनीकी टीम भेजकर उसे ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान