फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers of Mainpuri pay attention Bus will not run if there is fog UP Transport Corporation gave this order

मैनपुरी के यात्रीगण ध्यान दें: कोहरा हुआ तो नहीं चलेगी बस, यूपी परिवहन निगम ने दिया यह आदेश

Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 11:25 PM IST
सार

कोहरे में रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक तय करेंगे कि मौसम बसें चलाने के लायक है या नहीं। निगम की ओर से यात्रियों से भी कहा गया है कि वे ऐसे में ड्राइवर पर बस चलाने का दबाव न डालें।
 

विज्ञापन
Passengers of Mainpuri pay attention Bus will not run if there is fog UP Transport Corporation gave this order
बस । - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

कोहरे में रोडवेज की बसें मार्ग पर नहीं चलेंगी। रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवायद की है। रास्ते के बस स्टैंड पर ही बस को खड़ा किया जाएगा। रास्ते में बस को खड़ी करने की सूचना चालक और परिचालक को संबंधित डिपो इंचार्ज को देनी होगी। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद आरएम इटावा ने परिक्षेत्र के सभी एआरएम को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। रात के समय कोहरा छाने लगा है। कोहरे में वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों के चालकों को मार्ग पर समस्या होती है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना रोडवेज बसों के चालकों को करना पड़ता है। रात के समय कई बसों में ऐसी ही स्थिति बन जाती है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज ने कवायद की है।
विज्ञापन


कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कोहरा ज्यादा होने पर बस का संचालन मार्ग पर नहीं होगा। रास्ते के किसी बस स्टैंड पर ही बस को खड़ा कर दिया जाएगा। बस को रास्ते में खड़ा करने की सूचना चालक और परिचालक संबंधित डिपो के प्रभारी को देंगे। कोहरा कम होने पर बस का मार्ग पर संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में 18 बसों का होता संचालन
मैनपुरी डिपो की 18 बसों का संचालन रात के समय दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। हर आधा घंटा बाद बस का संचालन होता है। कोहरे का असर मैनपुरी डिपो की 18 बसों पर पड़ेगा। प्रबंध निदेशक के आदेश के अनुसार ही कोहरे में मार्ग पर बस का संचालन होगा।



निर्देश का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद आरएम द्वारा दिए गए निर्देश की जानकारी स्टेशन प्रभारी सहित संचालन प्रभारी को दी गई है। अगर निर्देश का पालन नहीं होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed