{"_id":"618ad2a45ca08836082e3fdf","slug":"passengers-more-buses-less-returned-after-waiting-for-three-hours-agra-city-news-agr5141697143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ज्यादा, बसें कम...तीन घंटे इंतजार के बाद लौट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ज्यादा, बसें कम...तीन घंटे इंतजार के बाद लौट गए
विज्ञापन
आगरा। परिवार के साथ दिवाली मनाने घर आए लोगों को दिल्ली, फरीदाबाद रूट पर वापस लौटने में बसों की किल्लत झेलनी पड़ी। मंगलवार को आईएसबीटी पर बसों की मारामारी रही। भारी भीड़ के कारण बसें बिना रुके निकल गईं। तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद लोग वापस लौट गए तो कइयों को डग्गामार वाहनों के जरिए जाना पड़ा।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर सुबह नौ बजे से ही यात्रियों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक बस स्टैंड पर मथुरा, पलवल, फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। शास्त्रीपुरम निवासी शिवांस अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फरीदाबाद जाने के लिए बस का इंतजार करते रहे। तीन घंटे बाद भी बस नहीं मिली। आईएसबीटी पर इंतजार के बाद वह बाहर हाईवे पर आईएसबीटी मोड़ पर आए। यहां भी बसें बिना रुके निकल गईं। ऐसे में दोपहर 3 बजे के बाद वह लौट आए। उनकी तरह कई लोग प्राइवेट बसों, डग्गामार वाहनों से मथुरा तक और फिर आगे की राह पकड़ने के लिए चले गए।
आईएसबीटी केंद्र प्रभारी चंद्रहंस ने बताया कि त्योहार पर भारी भीड़ के कारण ये दिक्कतें आईं। ईदगाह से ही बसें फुल आईं। दोपहर के बाद कुछ अतिरिक्त बसें चलवाई गईं।
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए लोग आईएसबीटी चौराहे पर बस देखते ही दौड़ लगाते। बस दिखते ही शोर मचने लगता। जो बस रुकती, उसमें कुछ यात्रियों के प्रवेश के बाद कंडक्टर गेट बंद करते तो विवाद तक हुआ। भगवान टॉकीज चौराहा, वाटर वर्क्स चौैराहा, रामबाग चौराहा, टेढ़ी बगिया, सिकंदरा, राजपुर चुंगी, ईदगाह चौराहा, पथौली, बोदला चौराहों पर भी बसों के रुकते ही सवार होने के लिए मारामारी मची रही।