फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers injured in bus overturns on Yamuna Expressway in mathura

दिल्ली से बालाजी जा रही प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी, 24 लोग घायल

Tue, 15 Jan 2019 11:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jan 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
passengers injured in bus overturns on Yamuna Expressway in mathura
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में सोमवार की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलट गई। इस दुर्घटना में 24 सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें टोल कर्मियों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मथुरा के सुरीर क्षेत्र में सोमवार की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन- 83 के पास एक बेकाबू बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में करीब 20 लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें मामूली चोट थी, वो तो बिना इलाज कराए ही चले गए। वहीं 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बस सवार में सभी लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। सभी बालाजी दर्शन को निकले थे। रात को करीब दो बजे जब  बस एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 83 के पास पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद में थे अधिकांश लोग

इस हादसे में चालक-परिचालक समेत करीब 20 लोगों को चोट आई। हादसे के वक्त अधिकांश लोग नींद में थे। सूचना पाकर टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला। बस पलट जाने से यातायात भी प्रभावित हो रहा था। लिहाजा क्रेन मंगवाकर बस को हटवाया गया। 

घायलों में जगदीशपुरा बिहार निवासी हरि सिंह और हरि सिंह की पत्नी चंदावती, बेटी शोभा घायल हो गए। इनके साथ जमुना प्रसाद शर्मा पुत्र अंबर शर्मा, उनकी पत्नी पद्मावती निवासी बिहार दरभंगा को भी चोट आई है। 

बस के चालक सोनू और परिचालक सूरज निवासी बड़ौत बागपत भी घायल हुए हैं। करीब बीस लोगों को चोट आई थी जो बिना इलाज कराए ही चले गए। अधिकांश लोग बिहार के थे जो अब दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed