फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers hope on the step-step acclamation

आशा यात्रियों का पग-पग पर अभिनंदन

Mon, 01 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 01 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers hope on the step-step acclamation
सद्भाव और शांति की मशाल लेकर देश भ्रमण पर निकले मानव एकता मिशन के पदयात्रियों का सुलहकुल की नगरी में हर वर्ग के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। यात्रा का रविवार सुबह बिजलीघर पर स्वागत हुआ। शाही जामा मस्जिद पर भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय एक्शन कमेटी की ओर से मुस्लिमों ने श्री एम को मानवतावादी संत कहकर पुकारा। इसके बाद मन: कामेश्वर मंदिर के महंत ने भी श्री एम का स्वागत किया।
विज्ञापन

बिजलीघर पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस. चौहान, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम भोजवानी ने श्री एम और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत किया। भोजवानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग श्री एम के बिजलीघर आगमन से धन्य हो गया। समारोह में गुरुदीप लूथरा, श्याम पैंगोरिया, मुन्नालाल गुप्ता, सुशील, कालू, सौरभ मल्होत्रा, देवेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा मंटोला होकर शाही जामा मस्जिद पहुंची। यहां भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई और मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सलीम ने श्री एम का साफा बांधकर और तिरंगे की माला पहनाकर स्वागत किया। श्री एम ने कहा कि आगरा वास्तव में सुलहकुल की नगरी है। यहां के लोगों ने यात्रा के मकसद को भलीभांति समझा है। समी आगाई ने आगरा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुलहकुल की नगरी में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के लोग प्रयासरत रहते हैं। इस मौके पर सूफी बुंदन मियां, दानिश खान, अयूब खान, नजीब खान, सलाहउद्दीन, मुबीन नियाजी, इसरार उद्दीन, सलीम खान, कमरुद्दीन, हाजी बिलाल कुरैशी, आकिब खान, तालिब शहजाद, सलीम खान आदि मौजूद रहे। इसके बाद मन: कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने मन: कामेश्वर मार्ग पर आशा यात्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सब चलते फिरते धर्मस्थल: श्रीएम
सेंट पीटर्स कालेज प्रांगण में शहरवासियों से रूबरू हुए
मानव एकता, शांति और सद्भाव के उद्देश्य से पूरे भारत की यात्रा पर निकले आध्यात्मिक गुरु श्रीएम का रविवार शाम सेंट पीटर्स कालेज प्रांगण में स्वागत किया गया। यहां वह शहरवासियों से रूबरू भी हुए और कहा कि ‘हम सब चलते-फिरते धर्मस्थल हैं। सर्वव्यापी ईश्वर का अंश हर मनुष्य के अंदर आत्मा के रूप में रहता है। इसकी आराधना सेवा से होती है। यह भाव आने पर मानव एकता अपने आप स्थापित हो जाएगी।’
श्री एम ने कहा कि बोलने से ज्यादा काम करना अच्छा होता है। मानव एकता के सूत्र में देश को बांधने के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। देश में एकता है, कभी-कभी यह टूट जाती है। यह कभी न टूटे इसलिए यात्रा के दौरान सभी संप्रदाय के गुरुओं से मुलाकात और बात की जा रही है। भारत देश गुलशन की तरह है, जिसमें तरह-तरह के फूल हैं। श्री एम ने कहा कि मानव एकता को मजबूती देने और शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण बनाने में विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए इनको अभी से तैयार किया जाना चाहिए। वतन की तकदीर इनके हाथ में है। श्री एम से लोगों ने तमाम सवाल भी पूछे।  

इससे पूर्व छात्रा करिश्मा ने ‘वंदेमारतम्’ पर नृत्य प्रस्तुति दी। पवन भट्ट ने ‘तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार...’ गीत सुनाया। कार्यक्रम में सेंट पीटर्स कालेज के प्रधानाचार्य फादर पॉल थॉनिकल, फादर भास्कर, बृजेश पंडित, मंजू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed