फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers had to wait for buses at the bus stand

Agra News: बस स्टैंड पर यात्रियों को करना पड़ा बसों का इंतजार

Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Passengers had to wait for buses at the bus stand
कासगंज। लोकसभा चुनाव के चतुर्थ चरण की चुनाव ड्यूटी में कासगंज से 24 बसें भेजी गई हैं। इससे यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बसों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।कासगंज डिपो के पास 94 बसों का बेड़ा है। इनमें से 24 बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए अन्यत्र जनपदों में भेज दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को अक्षय तृतीया होने के कारण सहालग अधिक रहे। इसके चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह से यात्रियों से बस स्टैंड भरा नजर आया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन द्वारा शेष बसों को दिल्ली, आगरा, बदायूं, मथुरा मार्गों पर लगाया गया।दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण रोडवेज ने कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए। इसके चलते यात्रियों को काफी अधिक देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। नदरई, सोरोंजी, अमांपुर, मोहनपुरा सहित अन्य आसपास के यात्री तो बसों का इंतजार करने की जगह टेंपो आदि से गंतव्य के लिए चले गए। यात्रियों ने बड़ी संख्या में डग्गेमार वाहनों का भी सहारा लिया। वहीं, बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि बसों की कमी पूरी करने के लिए उनके फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed