{"_id":"6686eb195963a7d7310ab02c","slug":"passengers-facing-problems-due-to-dilapidated-platform-and-waterlogging-kasganj-news-c-175-1-agr1054-117520-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जर्जर प्लेटफार्म और जलभराव से हो रहीं यात्रियों को दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जर्जर प्लेटफार्म और जलभराव से हो रहीं यात्रियों को दिक्कतें
Fri, 05 Jul 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन पर प्लेटफार्म जर्जर और जलभराव से होने से यात्रियों को दिक्कतें होती है। स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। जंक्शन पर यात्रियों को हो रही परेशानियों पर रेलवे का ध्यान नही है।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर टीन शेड जगह-जगह छेद हो गए हैं। जिससे बारिश का पानी प्लेटफार्म पर बहने से जगह-जगह से मिट्टी धंस गई है। बारिश से मिट्टी निकल जाने से प्लेटफार्म पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग ईंटें कई जगह से उखड़ गईं हैं। इससे आए दिन ट्रेन में सवार होते समय यात्री गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर अमृत भारत योजना के तहत कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पर बरसात का पानी भरा है। यात्रियों को ट्रेन में उतरने-चढ़ने में दिक्कतें होती हैं। जंक्शन पर यात्रियों को हो रही दिक्कतों पर रेलवे प्रशासन का ध्यान नहीं है।
- प्लेटफार्म पर जगह-जगह से इंटर लॉकिंग उखड़ी पड़ी है। जिससे यात्रा के दौरान ट्रेन में सवार होने में परेशानी होती है। - वसीम, यात्री
- प्लेटफार्म का निर्माण अधूरा होने से जगह-जगह बारिश का पानी भरा है। महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में उतरने और चढ़ने में दिक्कतें होती है। रेलवे को यात्रियों को हो रही परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। -धर्मेंद्र कुमार, यात्री
विज्ञापन
स्टेशन पर उखड़ी इंटरलॉकिंग को शीघ्र सही कराया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। जो भी खामियां है उसे दूर किया जाएगा। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो। - राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर मंडल