फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passenger worried in Mainpuri

दिन में ईशन नदी पुल से ही गुजरतीं हैं बसें, यात्री परेशान

Sun, 07 Mar 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
passenger worried in Mainpuri
ईशन नदी पुल पर बस का इंतार करते यात्री। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईशन नदी पुल पर बनाए गए डिवाइडर के चलते रोडवेज बसें दिन में बस स्टैंड पर नहीं जा रही हैं। तेज धूप में घंटों यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। पुल से ही होकर बसें निकल जाती हैं।
विज्ञापन

ईशन नदी पुल से शहर की ओर आने वाले रास्ते पर प्रशासन द्वारा बनाए गए डिवाइडर के कारण आगरा से फर्रुखाबाद और कानपुर, इटावा से एटा और इटावा से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें दिन में बस स्टैंड पर नहीं जाती हैं।
विज्ञापन

पुल से ही बसें बाईपास होकर निकल जाती हैं। दिन में बस स्टैंड पर बसें नहीं आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। केवल मैनपुरी डिपो की बसेें ही पहुंच रही हैं, जोकि दिल्ली जाती हैं। दिन में बस स्टैंड पर यात्रियों को फर्रुखाबाद, कानपुर, इटावा जाने के लिए ईशन नदी पुल पर ही पहुंचने की सलाह देकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हटा देते डिवाइडर
मैनपुरी। ईशन नदी पुल वन वे ट्रैफिक के लिए लगाए गए डिवाइडर रात आठ बजे से पुलिस द्वारा हटा दिए जाते हैं। रात आठ बजे से सुबह नौ बजे तक बसें बस स्टैंड से होकर ही गुजरती हैं। सुबह नौ बजे डिवाइडर फिर लगा दिए जाते हैं। जिसके बाद बसें बाहर ही बाहर निकल जाती हैं। लगभग एक साल से यात्रियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
चालक बस रोके बिना सीधे निकल जाते
ईशन नदी पुल पर छाया नहीं होने के कारण यात्रियों को धूप में ही इंतजार करना पड़ता है। ईशन नदी पुल पर पीने के पानी के लिए कोई हैंडपंप भी नहीं है। लोगों को पानी के पाउच और बोतल खरीदकर ही प्यास बुझानी पड़ती है। ईशन नदी पुल से होकर गुजरने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक होने पर कभी कभी चालक बसों को रोक बिना ही सीधे निकल जाते हैं।
लोगों की बात
बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे के बाद फर्रुखाबाद जाने के लिए कोई बस नहीं मिलती है। ईशन नदी पुल पर पहुंचकर ही बस का इंतजार करना मजबूरी है।
सुरेशचंद्र, छपट्टी
ईशन नदी पुल पर डिवाइडर बनने के बाद से परेशानी बढ़ी है। मैनपुरी डिपो के अलावा दूसरे डिपो के चालक दिन में बस स्टैंड पर बस नहीं लाते हैं। - शिवम कुमार, खरगजीतनगर
ईशन नदी पुल पर छाया और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में धूप में बस का इंतजार करने से परेशानी होती है। बस स्टैंड पर बसें आनी चाहिए। - बबलू पांडेय, मिश्राना
कानपुर की ओर जाने के लिए दिन मेें बस स्टैंड से कोई सुविधा नहीं है। डिवाइडर बनने के बाद से परेशानी बढ़ी है। दिन में बस स्टैंड पर बसें मिलनी चाहिए। - प्रवीन यादव, कचेहरी रोड

वर्जन
दूसरे डिपो के चालक दिन में बसें अंदर नहीं लाते हैं। मैनपुरी डिपो की बसें ही बस स्टैंड पर पहुंचती हैं। इस संबंध में विभाग को पत्र भी लिखे गए हैं। चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी होती है। - एके वर्मा, स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed