फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger was beaten up in train TTE is running away

UP: ट्रेन में यात्री से मारपीट मामले में नया मोड़, पुलिस को मिले सुराग; फरार टीटीई और कोच अटेंडेंट की तलाश

Fri, 10 Jan 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 10 Jan 2025 10:20 PM IST
सार

ट्रेन में यात्री सीट पर शराब की बोतल मिली थी। इसका भी पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है। साथ ही इसको लेकर रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजी गई है।

विज्ञापन
Passenger was beaten up in train TTE is running away
यात्री से मारपीट करते टीटीई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की बेल्ट से पिटाई के मामले में आरोपी टीटीई और दोनों कोच अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद घटना की रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेजी गई है। रेलवे मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि आखिरकार ट्रेन के कोच में यात्री सीट तक शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। इसकी जांच की जाएगी। वहीं उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद जीआरपी आरोपी दोनों कोच अटेंडेंट और टीटीई की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच लोगों की टीम बनाई है।
विज्ञापन


दर्ज किया गया है मुकदमा
बृहस्पतिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस में बिहार जनपद सिवान के गांव खोर निवासी शेख मुजीबुल ताजुद्दीन नामक यात्री को टीटीई राजेश कुमार और कोच अटेंडेंट विक्रम और सोनू ने मामूली विवाद के बाद जमकर पीटा था। घटना के बाद स्थानीय जीआरपी ने रेल यात्री ताजुद्दीन की तहरीर पर टीटीई राजेश कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट
वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने रेलवे मुख्यालय लखनऊ को भेजी है। रिपोर्ट में खास तौर पर इस बात पर फोकस है कि आखिरकार रेलवे कोच के भीतर यात्री सीट पर शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। पुलिस को शक है कि पिटाई करने वाले कोच अटेंडेंट अथवा कोई अन्य व्यक्ति यात्री ट्रेन में इस तरह का गैर कानूनी काम तो नहीं कर रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
वहीं जीआरपी का कहना है कि कोच अटेंडेंट सोनू और विक्रम के बारे में अन्य आपराधिक इतिहास आदि जानकारी भी जुटाई जा रही हैं। फिरोजाबाद के जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि यात्री सीट तक आखिरकार शराब की बोतल कैसे पहुंच गई। यह जांच का महत्वपूर्ण विषय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पूरे घटनाक्रम व एफआईआर की प्रति रेलवे मुख्यालय लखनऊ भेज दी है। वहीं यात्री को पीटने वाले टीटीई, कोच अटेंडेंट की गिरफ्तारी को टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed