फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger trains running empty due to increase in fare

किराया बढ़ाने से पैसेंजर ट्रेनें दौड़ रहीं खाली

Mon, 05 Apr 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains running empty due to increase in fare
टूंडला रेलवे स्टेशन पर खाली पड़ी अनारक्षित विंडो - फोटो : TUNDLA
टूंडला। रेल प्रशासन द्वारा चलाई जा रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया यात्रियों पर भारी पड़ने लगा है। अधिक किराया होने के कारण यात्रियों का रुझान ट्रेनों के स्थान पर प्राइवेट वाहनों की ओर बढ़ने लगा है। नतीजन पैर रखने तक की जगह न मिलने वाली पैसेंजर ट्रेनें लगभग खाली दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बंद पैसेंजर ट्रेनों में से एक टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर के संचालन को रेल प्रशासन ने दो अप्रैल को हरी झंडी दी थी। इसके दूसरे दिन ही तीन अप्रैल को टूंडला-एटा पैसेंजर ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विगत चार दिनों के आंकड़ों पर बात करें तो टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर में पहले दिन तीन, दूसरे दिन 13, तीसरे दिन 27 एवं चौथे दिन मात्रा आठ टिकटों की बिक्री हुई। वहीं टूंडला-एटा पैसेंजर का भी कुछ यही हाल रहा। इसमें भी पहले दिन चार, दूसरे दिन आठ और तीसरे दिन 12 टिकटों की बिक्री हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जानकारों का कहना है कि रेल प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के बाद अनारक्षित टिकटों की दर को एक्सप्रेस ट्रेनों की दर के बराबर कर दिया है। इस कारण यात्री ट्रेनों का रुख नहीं कर रहे हैं। इसके चलते ट्रेनें 95% तक खाली चल रही हैं।
इन स्टेशनों की यात्रा के लिए देना होगा अधिक किराया
टूंडला। एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये के हिसाब से अनारक्षित टिकटों की दर बढ़ने से टूंडला से मितावली, बरहन, पोरा, जलेसर के अलावा कानपुर की ओर हिरनगांव, फिरोजाबाद, मक्खनपुर तक ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को 30 रुपये का टिकट लेना होगा। हालांकि इस स्थानों पर बाइक से जाने पर 30 रुपये से कम पेट्रोल का खर्चा आता है।
ट्रेन में कोरोना का भी सता रहा डर
टूंडला। एक ओर पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया और दूसरी ओर कोरोना का डर भी यात्रियों को सता रहा है। हालांकि पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों का ग्राफ कम होने के कारण एक्सप्रेस का किराया बढ़ना मूल कारण बनकर सामने आया है।
अब तक मात्र तीन स्टेशनों की बिकी टिकट
टूंडला। दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब किसी भी छोटे स्टेशनों के टिकटों की बिक्री नहीं हुई है। टूंडला से अब तक सिर्फ एटा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद स्टेशन के टिकटों की ही बिक्री हुई है।

अभी हाल में शुरू की गईं पैसेंजर ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों के रूप में शुरू हुई हैं। इसके चलते किराया भी स्पेशल ट्रेनों के हिसाब से लागू किया गया है। रेगुलर ट्रेनों को शुरू किए जाने पर किराया भी रेगुलर ट्रेनों के हिसाब से लागू किया जाएगा।
अमित कुमार सिंह
पीआरओ- एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed