फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger Train Form Agra To Mainpuri Will Starts 26 February

खुशखबर: आगरा-मैनपुरी के बीच शुरू होगी पैसेंजर ट्रेन, जानिए क्या होगी नई व्यवस्था

Thu, 25 Feb 2021 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Passenger Train Form Agra To Mainpuri Will Starts 26 February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
करीब 11 माह के बाद रेलवे पैसेंजर, डेमू और मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने पांच अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन 26 फरवरी से चलाने की घोषणा की है। इनमें आगरा-मैनपुरी और मथुरा-अलवर दैनिक पैसेंजर संचालित होंगी। इनमें यात्री बगैर आरक्षण कराए सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन


रेलवे कानपुर-प्रयागराज सेंट्रल पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट पैसेंजर, खजुराहो-ललितपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। गाड़ी संख्या (1909/1910) आगरा कैंट-मैनपुरी अनारक्षित एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 26 फरवरी से शुरू होगी। यह ट्रेन शाम 4:35 बजे आगरा कैंट से चलेगी। भांडई, करौधना, शमसाबाद, धिमिश्री, फतेहाबाद, मानिकपुरा, भदरौैली, बटेश्वर, बाह, जैतपुरकलां, मानसिंह का पुरा, जैतपुरा, उदी मोड़, इटावा, बैदपुर, सैफई, करहल, भुजिया, कीरतपुर होकर 9:30 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। 
विज्ञापन

गाड़ी संख्या (1910) मैनपुरी से 27 फरवरी से सुबह 4:30 बजे चलकर सुबह 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आठ कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद: युवती को लेकर 28 दिनों तक तीन राज्यों में छिपता रहा आरोपी सलमान, ऐसे आया पुलिस गिरफ्त में

इसी तरह गाड़ी संख्या (04171/04172) मथुरा जंक्शन-अलवर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से 30 अप्रैल तक नियमित संचालन किया जाएगा। मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे चलकर दोपहर एक बजे अलवर पहुंचेगी। अलवर से शाम चार बजे चलकर शाम 6:50 बजे मथुरा पहुंचेगी। 

आगरा-बांदीकुई, आगरा-मथुरा पैसेंजर भी जल्द
रेलवे जल्द ही आगरा-बांदीकुई और आगरा-निजामुद्दीन, आगरा-मथुरा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी मार्च में शुरू कर सकता है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मार्च में होली के त्योहार तक ज्यादातर व्यस्त रूटों पर संचालन शुरू हो जाएगा। 

ट्रेन पैसेंजर, किराया एक्सप्रेस का लगेगा
रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन तो शुरू कर दिया है मगर यात्रियों की जेब पर भार बढ़ गया है। रेलवे ने इन पैसेंजर ट्रेनों को मेल-एक्सप्रेस के रूप में शुरू किया है। यह छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी, लेकिन किराया मेल-एक्सप्रेस का लिया जाएगा। उदाहरण के लिए आगरा से मथुरा का पैसेंजर का टिकट 15 रुपये हैं, जोकि अब 30 रुपये से अधिक होगा। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किराया दूरी के हिसाब से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed