{"_id":"6aee42fd493bf5d6850f6d21","slug":"passenger-sitting-on-the-footboard-of-the-ajmer-sealdah-express-has-his-foot-severed-incident-causes-chaos-at-agra-fort-station-agra-news-c-364-1-ag11018-136708-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में पायदान पर बैठे यात्री का पैर कटा, आगरा फोर्ट पर घटना से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में पायदान पर बैठे यात्री का पैर कटा, आगरा फोर्ट पर घटना से मची अफरातफरी
विज्ञापन
आगरा। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सफर के दौरान पायदान पर बैठे एक यात्री का पैर आगरा फोर्ट स्टेशन पर प्लेटफार्म से रगड़ कर कट गया। यात्री को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस हादसे से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अजमेर से चलकर सियालदह जाने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस शुक्रवार रात 7:52 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इस दौरान कोच के पायदान पर बैठे भरतपुर निवासी सोनू दहिया (32) पुत्र कुंदन सिंह का पैर प्लेटफार्म की चपेट में आने से कट गया। मौके पर पहुंचे डॉ. गिरीश कुमार ने घायल को देखा और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सोनू भरतपुर से प्रयागराज की यात्रा कर रहा था।
दिवाली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इससे ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। सीट नहीं मिलने पर यात्री दरवाजों पर खड़े होकर और पायदान पर बैठकर सफर कर रहे हैं।