{"_id":"6aa1c840fe34fd6ee302a1e3","slug":"passenger-hit-by-sabarmati-express-grp-saves-his-life-agra-news-c-364-1-ag11018-133971-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आया यात्री, जीआरपी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आया यात्री, जीआरपी ने बचाई जान
Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
यात्री चलती साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आया।
आगरा। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर मंगलवार रात एक यात्री को चलती साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने के बाद भी बचा लिया गया। जीआरपी और क्यूआरटी के जवानों ने जोखिम उठाकर यात्री की जान बचाई। इस घटना का करीब 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यह घटना रात करीब 9:35 बजे हुई। यात्री मुकेश चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से सटकर घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने यह देखकर शोर मचाया। जीआरपी और क्यूआरटी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को ट्रेन की चपेट से बाहर खींच लिया। बचाव के बाद रेलवे के चिकित्साकर्मियों ने मुकेश का प्राथमिक उपचार किया। मुकेश ने बताया कि वह आगरा के जैतपुर कलां का रहने वाला है। वह कैंट से पालनपुर जा रहा था। जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।