फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger falls from train, dies

Agra News: ट्रेन से गिरा यात्री, मौत

Mon, 20 May 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger falls from train, dies
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर पटियाली दरियावगंज स्टेशन के मध्य ट्रेन संख्या 19715 जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस की जनरल बोगी के गेट पर यात्री की झपकी लगने से ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई होने के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।कुलदीप यादव (18) पुत्र रामसागर यादव निवासी ग्राम जमुनिया पुरवा थाना अरोल जनपद कानपुर अपने साथी प्रदीप, सनी के साथ मथुरा में जयगुरुदेव मंदिर सत्संग में गए थे। सत्संग में हिस्सा लेने के बाद वह वापस कानपुर जा रहे थे। कासगंज जंक्शन के बाद कुलदीप जनरल कोच की गैलरी में गेट के पास बैठ गया। दरियावगंज स्टेशन के पास सुबह करीब 6:30 बजे उसे झपकी आ गई और वह रोकी से नीचे गिर गया। कुलदीप के ट्रेन से गिरते ही बोगी के यात्रियों ने शोर मचाया और चेन खींचकर ट्रेन रोकी। इस बीच युवक की मौत हो गई। घटना की दरियावगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। युवक की जेब से मथुरा जंक्शन से बिल्हौर स्टेशन तक की टिकट मिली। घटना की सूचना के बाद युवक के पिता रामसागर व भाई मोनू यादव भी आ गए। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। उसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर युवक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि रेल यात्री कुलदीप जनरल कोच के गेट पर बैठा था। नींद की झपकी लगते ही वह गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed