फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger amenities will improve with the development of platforms

Agra News: प्लेटफॉर्मों के विकास से बेहतर होंगी यात्री सुविधाएं

Sun, 21 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Passenger amenities will improve with the development of platforms
डीआरएम ने बाह के रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण - फोटो : रविंद्र सिंह
बाह। आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन और फतेहाबाद, बटेश्वर एवं बाह के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण का शनिवार को आगरा के डीआरएम गगन गोयल ने किया। कोहरे के प्रभाव एवं रेलवे की कार्य प्रणाली का भौतिक सत्यापन किया। रेलवे स्टेशन पर मिल रही यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। कमियों को दूर करने के निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन


कोहरे में ट्रेन संचालन को लेकर कार्य प्रणाली सुचारू मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। तीनों स्टेशनों के निरीक्षण के बाद डीआरएम ने बताया कि आगरा-इटावा सेक्शन कोहरे की चपेट में है। कोहरे में संरक्षा रेलवे के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बटेश्वर, फतेहाबाद, बाह में संरक्षा और कार्य प्रणाली सुचारू मिली। पूरी टीम कार्यरत है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए कुछ प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य भी चल रहा है। प्लेटफॉर्म के विकास के संबंध में स्थलीय निरीक्षण कर विचार विमर्श किया है। योजना बनाई है। आगरा-इटावा रेल लाइन पर चीजें और अच्छी होंगी। आने वाले समय में बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव एवं तीर्थ नगरी बटेश्वर में डी श्रेणी का हाल्ट स्टेशन बी श्रेणी के क्रासिंग स्टेशन के रूप में विकसित होगा। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताबिक रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 750 मीटर लंबी दो लूप लाइन बनेंगी, स्टेशन भवन बनेगा। एक उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म विकसित होगा। परिसंचरण तंत्र का विकास होगा। बोरवेल, पंप हाउस, जल टैंक बनेंगे। दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एवं सिग्नल, दूरसंचार उपकरण लगेंगे। बटेश्वर हाल्ट को स्टेशन बनाए जाने का मामला सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाया था। जिसके बाद बटेश्वर हाल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित करने की जानकारी रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद को दी थी। स्टेशन के विकास को लेकर क्षेत्रीय लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed