{"_id":"5d768af98ebc3e93a170b285","slug":"paryushan-parv-agra-news-agr4049665197","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम तप सब माहिं बखाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम तप सब माहिं बखाना...
विज्ञापन
कासगंज में जैन मंदिर मे आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं व युवतियां
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पर्यूषण पर्व के दौरान शहर भक्ति सागर में गोते लगा रहा है। श्रावक-श्राविकाएं व्रत, नियम और संयम का पालन कर कर्म निर्जरा का उपक्रम कर रहे हैं। सोमवार को पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने संसार से मु्ित पाने की प्रार्थना की।
सुबह जैन गली स्थित जानकीदास चैत्यालय से वीर मंडल के तत्वावधान में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी मेहता पार्क, विजय नगर कालोनी, ठंडी सड़क, पुरानी बस्ती, पटियाली गेट, होली मोहल्ला, सुभाष मूर्ति, जीटी रोड होती हुई जैन गली में संपन्न हुई। बच्चों ने जमकर भगवान महावीर के जयकारे लगाए। उधर, ठंडी सड़क स्थित मझराऊ जैन मंदिर में भक्तों ने भगवान आदिनाथ का भव्य अभिषेक किया। पीतवस्त्र धारी इंद्रों ने प्रभु की जमकर भक्ति की।
पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में मुनि विश्रुत सागर महाराज ने कहा कि तप वह है, जहां परिग्रह का त्याग किया जाता है। भव-पर्याय के अहंकार को छोडना तप है। श्रावकों को पांचों इन्द्रियों का दमन कर उत्तम तप को धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
सुनील बांदा, विकास जैन, नितिन जैन, डेविड जैन, मनीष जैन मिल्की, आनंद जैन, संदीप जैन, अनीता जैन, प्रतिभा जैन, विनीता जैन समेत तमाम श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
----------------------
कौन बनेगा धर्मपति में दिखाया उत्साह
एटा के जानकीदास चैत्यालय में सब खेलो सब जीतो के तहत कौन बनेगा धर्मपति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने धर्म से संबंधित प्रश्रों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में विमला जैन, संध्या जैन, कुसुम जैन, सीमा जैन, पर्व जैन विजयी रहे। प्रतिभागियों को रीता दीदी, शेखर जैन ने पुरस्कार प्रदान किए।