{"_id":"69c05ab6987f31739c003812","slug":"parul-ankit-anoop-and-dnyaneshwar-became-champions-in-the-singles-category-agra-news-c-365-1-sagr1044-107083-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिंगल वर्ग में पारुल, अंकित, अनूप और ज्ञानेश्वर बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिंगल वर्ग में पारुल, अंकित, अनूप और ज्ञानेश्वर बने चैंपियन
Mon, 23 Mar 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस चैंपियनशिप
आगरा। दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिसमें खिलाड़ियों ने तकनीक, संतुलन और तेज परावर्तन (फास्ट रिफ्लेक्शन) का प्रदर्शन किया।
वुमेन ओपन सिंगल वर्ग में पारुल गुप्ता ने रिचा बंसल को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं 16 प्लस ओपन सिंगल वर्ग में डॉ. अंकित विश्वानी ने डॉ. अभिषेक गुप्ता को पराजित किया। 30 प्लस सिंगल वर्ग में अनूप वर्मा विजेता रहे और डॉ. अभिषेक गुप्ता उपविजेता बने। 60 प्लस सिंगल वर्ग में ज्ञानेश्वर पारसवानी विजेता रहे, जबकि डॉ. शरद गुप्ता उपविजेता बने।
इसी तरह 30 प्लस डबल्स में डॉ. शरद गुप्ता और अनूप वर्मा की जोड़ी ने खिताब जीता। 60 प्लस डबल्स में अनिल कत्याल और डॉ. बृजेश राठौर की जोड़ी ने जीत दर्ज की, जबकि डॉ. किशोर बसंतानी और संजय अग्रवाल उपविजेता रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह में खेलगांव ट्रस्ट के ट्रस्टी उमेश गुप्ता एवं शमीरा गुप्ता ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती मेहरोत्रा ने किया। रेफरी की जिम्मेदारी ध्रुव गुप्ता और आर्यन चौधरी ने निभाई। आयोजन में क्लब के प्रबंधक दीपक मारू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।