फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Party with friends fell unconscious while sitting on a chair Family members accused of murder

UP: दोस्तों के साथ पार्टी...कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गया बेहोश, फिर नहीं उठ सका; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 04 Mar 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

ग्राम प्रधान के भतीजे की दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Party with friends fell unconscious while sitting on a chair Family members accused of murder
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला के लाइनपार क्षेत्र स्थित नगला रति में ग्राम प्रधान के जेठ के बेटे (भतीजा) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव उसके दोस्त के घर में मिला। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला रति निवासी प्रमोद कुमार उर्फ छोटे (33) ग्राम प्रधान भगवान देवी के जेठ के बेटे थे। वह मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रमोद रविवार शाम 7 बजे घर से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर तलाश की जाने लगी। सोमवार तड़के 3 बजे प्रमोद के मित्र प्रदीप ने सूचना दी कि प्रमोद को उसके घर में कुछ हो गया है। जब परिजन वहां पहुंचे तो ताला लगा मिला। 
विज्ञापन


 

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप की तलाश करते हुए उससे ताला खुलवाया तो प्रमोद का शव कुर्सी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी रेनू ने हत्या की साजिश बताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। रेनू का आरोप है कि रविवार शाम को उसके पति को प्रदीप घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह पूरी रात वापस नहीं लौटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ कर रही है। 

 

पार्टी के दौरान हो गया था अचेत
पुलिस गिरफ्त में बैठे प्रदीप कुमार ने बताया कि वह कृषि विभाग आगरा में सेवारत है। रविवार रात्रि उसने दोस्त प्रमोद कुमार के साथ पार्टी की थी। मध्यरात्रि बाद तक वह पीते व खाते रहे थे। प्रमोद कुर्सी पर बैठे-बैठे अचेत हो गया था। जब वह आगे की तरफ झुक गया तो उसने उसे उठाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं उठा। तब उसने परिजनों को उसकी सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed