{"_id":"6a4828afad9a29207e087466","slug":"participants-who-completed-the-foreign-language-course-received-certificates-agra-news-c-25-1-agr1063-1099622-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विदेशी भाषा का कोर्स करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विदेशी भाषा का कोर्स करने वाले प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
विज्ञापन
प्रतिभाग करते प्रतिभागी
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के केएम इंस्टीट्यूट में विदेशी भाषा का कोर्स करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। एक माह में प्रतिभागियों ने फ्रेंच, जर्मन और रूसी भाषा का ज्ञान प्राप्त किया।
विदेशी भाषा विभाग ने 1 जून से वैल्यू-एडेड कोर्स प्रारंभ किया था। इसके तहत एक माह तक विदेशी भाषाएं प्रतिभागियों को सिखाई गईं। करीब 300 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इनमें विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, निजी एवं सरकारी क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर और भाषा सीखने के इच्छुक लोग शामिल थे। पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रूसी, फ्रेंच एवं जर्मन भाषाओं की आधारभूत जानकारी, दैनिक संवाद, प्रारंभिक व्याकरण, उच्चारण तथा संबंधित देशों की संस्कृति एवं परंपराओं से परिचय कराया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी एवं वैश्विक परिवेश में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों की अकादमिक एवं व्यावसायिक क्षमता को नई दिशा प्रदान करता है। इस मौके पर विदेशी भाषा विभाग के समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा, विमलेश द्विवेदी, अनुराग रमन शर्मा, पूनम बघेल, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. अंगद, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।