बाह। नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार को शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके जीवन मूल्यों को अपनाने एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। उत्तम दुबे ने भगवान परशुराम को न्याय, अदम्य साहस और धर्म की स्थापना का प्रतीक बताया। चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में रमेश पांडेय, गोपाल शर्मा, उत्तम दुबे, ओमनारायण उपाध्याय, अमन पचौरी, झम्मन लाल बरुआ, प्रबल बरुआ, अभिषेक बरुआ, लकी बिधोलिया, रामगोपाल त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, कृष्णकांत दुबे, आदित्य मिश्रा, अनुराग शर्मा, नितेश शर्मा, आकाश शर्मा, हर्ष पंडित आदि रहे।