फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parking fee of Rs 100 on 40 crown ticket

ताज का टिकट 40 का पर पार्किंग शुल्क रुपये 100

Thu, 02 Jun 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Thu, 02 Jun 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Parking fee of Rs 100 on 40 crown ticket
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजमहल निहारने के लिए महज 40 रुपये का टिकट, लेकिन ताज पश्चिमी गेट पर वाहन की पार्किंग के लिए 100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने पश्चिमी गेट पार्किंग का ठेका पौने चार करोड़ रुपये में दिया है। ऐसे में पर्यटकों से ओवर रेटिंग की जा रही है, वहीं पेयजल और बेंच के साथ टायलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हैं। पार्किंग में अवैध रूप से दुकानें लगी हैं और पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

ताजमहल का प्रवेश टिकट महज 40 रुपये का है, जबकि ताज तक पहुंचने के लिए अगर आप कार का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको 100 रुपये पार्किं ग के चुकाने होंगे, हालांकि तय दर 80 रुपये है।
विज्ञापन

एडीए के मुताबिक, पश्चिमी गेट पार्किंग पर साइकिल के पांच, स्कूटर, बाइक के 20, कार के 80, मिनी बस के 150, बस के 250 रुपये लेने की अनुमति है, लेकिन तय रेट से 20 से 50 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। पार्किंग के बाद अमरूद टीला से ताज के प्रवेश द्वार तक बैटरी चालित वाहन से 20 रुपये और ऑटो में मनमाना किराया तक पर्यटकों को देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नियम
ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग पर शर्तों में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की अलग व्यवस्था, 30 फु ट चौड़ा रोड, साइनेज, जगह-जगह रेट लिस्ट, सुरक्षा का इंतजाम, स्वच्छ पेयजल, टायलेट की सुविधा और अवांछनीय तत्वों का प्रवेश रोकने के निर्देश हैं, लेकिन पार्किंग पर ऐसा कुछ नहीं है। पर्यटक पेड़ की छांव में फुटपाथ पर बैठते हैं, वहीं लपकों और हॉकरों के संचालन के लिए हर महीने बोली लगती है। 
मलको गली से हास्पिटल तक अवैध पार्किंग
ताजमहल पश्चिमी गेट पर अवैध पार्किंग का जाल मलको गली से लेकर नगर निगम हॉस्पिटल और आरके स्टूडियो बैरियर तक फैला है। चंद महीने पहले ही अवैध पार्किंग में पर्यटकों से मारपीट हुई थी, इस पर सात लोगों को जेल भेजा गया था, लेकिन फिर से पुलिस के संरक्षण में अवैध पार्किंग शुरू हुई है जो ताजमहल के 200 मीटर दायरे में है। यहां 100 रुपये कार पार्किंग के और मिनी बस के 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। 

 
पर्यटन संगठनों की आपत्ति दरकिनार
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, पर्यटन मित्र, फेडरेशन आफ ट्रेवल एसोसिएशन समेत आधा दर्जन पर्यटन संगठनों ने ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग का ठेका पौने चार करोड़ रुपये में देने पर एडीए अध्यक्ष और मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर से आपत्ति जताई थी। पर्यटन मित्र अध्यक्ष राजीव तिवारी के मुताबिक, ईमानदारी से पश्चिमी गेट पार्किंग फुल होने पर भी इतनी बड़ी रकम पूरी नहीं कर सकती। प्राधिकरण की ऊंची दर ही पर्यटकों से ओवर रेटिंग और लपकों, हॉकरों के आतंक के लिए जिम्मेदार है। आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष संदीप अरोड़ा के मुताबिक, पार्किंग ही ताज पर पर्यटकों से दुर्व्यवहार, लपकों, हॉकरों से छवि खराब कर रही है। इसे रद्द कर एडीए खुद इसका संचालन करे और रेट कम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed