{"_id":"69c603d7bdd12a2fb00076b3","slug":"parking-dispute-turns-violent-mall-employee-assaulted-incident-caught-on-cctv-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर बवाल, मना करने पर कर्मचारी को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर बवाल, मना करने पर कर्मचारी को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना
Fri, 27 Mar 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:43 AM IST
सार
मॉल के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर कार सवारों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए मारपीट करते आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में मॉल के बाहर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर कार सवारों ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
कमला नगर की ओम विहार कॉलोनी निवासी पीड़ित विनोद कुमार चांगलानी ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब 8 बजे वह भगवान टाकीज स्थित सर्व एसआरके मॉल के बाहर खड़े थे। उसी दौरान कार में सवार चार अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। गाड़ी आगे खड़ी करने को कहने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई और सुनने में दिक्कत होने लगी।
मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।