फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parking at Taj Mahal metro station for 20 rupees but 200 charged fake receipt issued

Agra: ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर 20 रुपये में पार्किंग, वसूले 200...काट दी फर्जी रसीद

Fri, 22 Nov 2024 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 11:29 AM IST
सार

ताजमहल पर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग कर्मचारी ने 20 रुपये की पार्किंग शुल्क के 200 रुपये वसूल लिए। मामले में शिकायत के बाद कर्मचारी को हटा दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Parking at Taj Mahal metro station for 20 rupees but 200 charged fake receipt issued
आगरा मेट्रो पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर चार पहिया वाहन का 20 रुपये पार्किंग शुल्क है। बृहस्पतिवार को पार्किंग कर्मचारी ने एक टैंपो ट्रेवलर को सड़क पर लगवाकर पार्किंग शुल्क के नाम पर 200 रुपये वसूल लिए। शिकायत के बाद पार्किंग कंपनी ने कर्मचारी को हटा दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की कंपनी पार्क इन पर ताजमहल सहित 6 मेट्रो स्टेशन की पार्किंग का ठेका है। चार पहिया के लिए 20, दोपहिया के लिए 10 और साइकिल के लिए 3 रुपये पार्किंग शुल्क है। पार्किंग के आसपास अन्य अवैध पार्किंग भी संचालित हैं। जहां फर्जी रसीद से अवैध वसूली हो रही है। बृहस्पतिवार को ताजमहल मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के बाहर सड़क पर एक टैंपो ट्रेवलर खड़ी कराई। पार्किंग कर्मचारी ने 200 रुपये की फर्जी रसीद काट दी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पार्किंग कंपनी ने कर्मचारी की सेवा समाप्त की हैं। वहीं, दूसरी ओर मेट्रो की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें मेट्रो पार्किंगों के आसपास अवैध पार्किंगों और फर्जी रसीद काटने वालों से सावधान रहने के लिए कहा है। मेट्रो ने शिकायत के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। साथ ही पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed