फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parking

Agra News: संजय प्लेस में 4.05 करोड़ से बनेंगी दो वर्टिकल पार्किंग

Thu, 02 Apr 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
parking
आगरा। व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस में पार्किंग की किल्लत दूर करने के लिए आगरा नगर निगम 4.05 करोड़ रुपये की लागत से दो मशीनीकृत वर्टिकल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। व्यापारियों और जनता को जाम से राहत मिलेगी। पार्किंग के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन



महापौर हेमलता दिवाकर ने बताया कि संजय प्लेस में दो अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्टैंड बनाए जाएंगे। पहला भारतीय स्टेट बैंक के सामने 2.28 करोड़ से बनेगा। जबकि दूसरा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सामने लगभग 1.77 करोड़ से तैयार होगा। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। उसी दिन दोपहर 12 बजे निविदाएं खोली जाएंगी। कार्य आदेश जारी होने के 120 दिन यानी चार माह के भीतर निर्माण पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन




एनजीटी के नियमों का करना होगा पालन



नगर निगम ने इस बार निविदा के साथ कई कड़ी शर्तें भी जोड़ी हैं। एनजीटी के अनुसार निर्माण के दौरान धूल और वायु प्रदूषण रोकने के लिए सामग्री को ग्रीन कवर से ढकना और पानी का छिड़काव करना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूल की जाएगी। आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले या बार काउंसिल में पंजीकृत निविदादाताओं को प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। गुणवत्ता की जांच समय-समय पर प्रतिष्ठित प्रयोगशाला से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed