फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents beaten for protesting against molestation of daughter

Agra News: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर माता-पिता को पीटा

Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Parents beaten for protesting against molestation of daughter
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गईं लड़की से आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी का शोर सुनकर पास में काम कर रहे पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिता, मां सहित तीन लोगों के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़ित पिता के अनुसार, सोमवार को उसका परिवार गोशाला के पास में काम कर रहा था। इस दौरान उनकी पुत्री शौच करने के लिए नजदीक में ही गई थी। इसी दौरान अचानक किशोरी की चीख सुनी तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा। वहां आरोपी अमित निवासी गांव लखमीपुर उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी के अन्य 10 दोस्त भी वहां आ गए। शोर की आवाज सुनकर पीड़ित की पत्नी व साथ में काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर आ गए। सभी आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, उसकी पत्नी व साथी के साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed