फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parents are worried for their children , stucked in ukraine

अपनों बच्चों की वतन वापसी की राह देख रहे परिजन

Wed, 02 Mar 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
parents are worried for their children , stucked in ukraine
मैनपुरी/करहल/बेवर/ कुरावली। यूक्रेन में फंसे जनपद के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के भारत पहुंचने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कई छात्र यूक्रेन से बाहर निकल चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी की भी भारत वापसी नहीं हो सकी है। परिजन अपने बच्चों के वतन लौटने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

कोयना हंगरी की राजधानी पहुंचीं
करहल। करहल निवासी एमबीबीएस छात्रा कोयना यादव बुधवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंच गई। परिजनों से हुई बात में कोयना ने बताया कि वह बुडापेस्ट पहुंच गई हैं। यहां फ्लाइट के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। उम्मीद है कि आज रात उसे फ्लाइट मिल जाए। कोयना के परिजन वेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जब कोयना यूूक्रेन से हंगरी पहुंची है परिजन राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को ही वह हंगरी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

-----
रोमानिया बार्डर पहुंचा कार्तिक
बेवर के मोहल्ला महाजन निवासी व्यापारी रामजी गुप्ता यूक्रेन के खारकीव से ट्रेन से सवर होकर रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच गया है। कार्तिक ने परिजनों से हुई बात में बताया कि रोमानिया बॉर्डर पहुंचने वाला है। उसे उम्मीद है कि बुधवार को रोमानिया पहुंच जाएगा। परिजनों ने कार्तिक के रोमानिया बॉॅर्डर पर पहुंचने पर राहत की सांस ली है। घर में सुबह शाम सामूहिक पूजा पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हंगरी बॉर्डर के लिए बस से रवाना हुआ राहुल
कुरावली। नगर के मोहल्ला फर्दखाना में निवास कर रहे फार्मासिस्ट सूरज पाल सिंह का पुत्र राहुल यूक्रेन के इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी जेनिफर सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। यूक्रेन पर रूस का हमला होने बाद वह वहीं फंसा हुआ था। राहुल के पिता डॉ. सूरजपाल ने बुधवार को राहुल से बात की। उन्होंने बताया कि राहुल बुधवार की देर शाम कॉलेज से बस में सवार होकर हंगरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है।
------
आज हंगरी पहुंच सकती है स्नेहा
शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी देवेश यादव की पुत्री एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा यादव बुधवार की शाम तक हंगरी बॉर्डर पर ही थी। स्नेहा यादव के नाना शिवराज सिंह ने बताया कि स्नेहा से उनकी बात हुई है। वह हंगरी बॉर्डर पर यूक्रेन की सीमा में बनाए गए शिविर में है। उसे बुधवार की रात हंगरी के लिए भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।
अवनीश को आज रोमानिया से मिल सकती है फ्लाइट
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी नरेंद्र सिंह राठौर का पुत्र अवनीश राठौर यूक्रेन से सुरक्षित रोमानिया पहुंच गया है। बुधवार को परिजनों से हुई बात में अवनीश ने बताया कि वह रोमानिया पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली के लिए उसे फ्लाइट मिलने की संभावना है। अवनीश के परिजनों ने अवनीश के रोमानिया सुरक्षित पहुंचने पर राहत की सांस ली है।
पोलैंड पहुंचा करहल का कुशांग
करहल के सिरसागंज रोड निवासी रनवीर सिंह यादव का बेटा कुशांग यादव यूक्रेन से सुरक्षित पोलैंड पहुंच गया। कुशांग ने परिजनों को बताया कि वह सुरक्षित पोलैंड पहुंच गया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को भारत के लिए उसे फ्लाइट मिल जाएगी। कुशांग के सुरक्षित पोलैंड पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

साथियों के साथ हंगरी बॉर्डर पर पहुंचा अनुपम
करहल की अहिंसा कॉलोनी निवासी अनुपम यादव ने बुधवार को परिजनों से हुई बात में बताया कि वह कीव से सुरक्षित हंगरी बॉर्डर पर पहुंच गया है। उसे उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की सुबह तक वह हंगरी पहुंच जाएगा। अनुपम के कीव से बाहर निकलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने अनुपम के दिल्ली पहुंचने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed