फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paras Hospital Patients Detail Search By Agra Administration

Corona Virus: पारस अस्पताल के मरीजों की आठ जिलों में तलाश, रिकॉर्ड कब्जे में लेकर बनाई सूची

Wed, 15 Apr 2020 03:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 03:17 AM IST
सार

अस्पताल से 28 में संक्रमण पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है

विज्ञापन
Paras Hospital Patients Detail Search By Agra Administration
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पारस अस्पताल में 22 मार्च से छह अप्रैल तक उपचार कराने वाले लोगों की आठ जिलों में तलाश हो रही है। इन लोगों के संक्रमित होने की आशंका है, क्योंकि अस्पताल से 28 में संक्रमण पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन ने अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर मरीजों की सूची बनाई है। इसे अलग अलग जिलों के प्रशासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


आगरा में देहात से बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा से मरीज इस अवधि में आए थे। आगरा में डीएम ने लोगों से अपील की थी कि वे स्वयं आकर जांच कराएं। इसी तरह अन्य जिलों में अपील जारी की गई।
विज्ञापन


मरीजों और उनके संपर्क में रहे लोगों की सूची बनाकर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। टूंडला में छह संक्रमित मिल चुके हैं। मथुरा में संक्रमण इसी हॉस्पिटल से पहुंचा। यहां भर्ती रही ढोलीखार की महिला मथुरा के नयति में शिफ्ट हो जाने के बाद ही संक्रमित पाई गई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि मरीजों की सूची बनाकर संबंधित जिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अस्पताल से क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किए गए मरीज
पारस अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मंगलवार को आस पास के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। यहां दो दिन में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। मरीजों के तीमारदार भी लगातार कह रहे थे कि वे कहीं और जाना चाहते हैं।

इस पर प्रशासन ने यह फैसला लिया। मंगलवार सुबह अपरजिलाधिकारी शहर प्रभाकांत अवस्थी और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने अस्पताल का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर से मरीजों को शिफ्ट किया जाना शुरू हो गया। शाम तक सभी शिफ्ट कर दिए गए।


फिरोजाबाद में सात लोग ट्रेस, मैनपुरी के तीन लोगों की हो चुकी है मौत, भोगांव से 33 के सैंपल भेजे

कोरोना का गढ़ बने पारस अस्पताल से संक्रमित हुए लोगों की आठ जिलों में तलाश जारी है। फिरोजाबाद को दी गई 15 लोगों की सूची में से सात को ट्रेस कर लिया गया है तो वहीं मैनपुरी के भोगांव से 33 लोगों के नमूने भेजे गए हैं। इससे पहले अब तक पारस में भर्ती रहे तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हाथरस में भी यहां इलाज कराने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके घरों को सैनिटाइज किया गया है।
 

फिरोजाबाद : आगरा से मिली 15 लोगों की सूची
फिरोजाबाद में टूंडला के गांव प्रतापपुर में छह लोग पारस अस्पताल के कर्मचारी के सपंर्क में आने से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस अस्पताल में उपचार कराया हो। जिले के 15 लोगों की सूची आगरा प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंपी है।

मंगलवार तक जिला प्रशासन ने इनमें से सात लोगों को ट्रेस कर लिया। इनमें से सिरसागंज से चार लोगों को शिकोहाबाद में और टूंडला के दो लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। 

मैनपुरी: मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया
पारस अस्पताल से उपचार कराकर लौटे जिले के तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके परिजनों की स्क्रीनिंग कराते हुए होम क्वारंटीन किया है। जिला प्रशासन को पारस अस्पताल आगरा से 17 लोगों की सूची मिली है। इनमें औड़ेन्य पड़रिया निवासी वृद्ध की मौत 29 मार्च को आगरा में उपचार के दौरान हुई थी तो वहीं बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवक की मौत सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई थी। करहल के नगला जोर निवासी युवक की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई थी। 

हाथरस : संपर्क में रहे लोगों के घरों को किया सैनिटाइज
पारस अस्पताल में उपचार कराने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। इन लोगों के आसपास के क्षेत्र और घरों को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है। जिले के पांच लोग भी उस अवधि में पारस अस्पताल में उपचार के लिए गए थे। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिला प्रशासन इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा भी एकत्रित कर रहा है।

जांच रिपोर्ट आने पर ही होगा शव का अंतिम संस्कार
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत के बाद अब परिजनों को उसका शव मिलने का इंतजार है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाली हाथरस गेट के गांव नयावास अहवरनपुर निवासी युवक आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती रहा था।

जहां पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उसके शव को सैनिटाइज करके पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया और कोरोना की जांच के लिए नमूना अलीगढ़ भेजा गया। 

 

भोगांव : 33 लोगों को क्वारंटीन हाउस में रखा
सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों से 33 लोगों को अलग-अलग क्वारंटीन हाउस में रखा है। इन लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे जा रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनके परिजनों ने 22 मार्च से छह अप्रैल तक आगरा के पारस हॉस्पिटल में उपचार लिया है।

आगरा से आए दो कोरोना संक्रमित वापस भेजे
चिकित्साधीक्षक अमित भारती ने बताया कि आगरा से आए दो कोरोना संक्रमित मरीजों को द्वितीय जांच के लिए वापस आगरा भेजा गया है।उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पारस अस्पताल से आने वालों की लिस्ट उन्हें प्राप्त हो गई है। लिस्ट के अनुसार लोगों की तलाश की जा रही है। 

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत, यहां झोलाछापों को कमीशन देकर लाए जाते हैं मरीज
पंजाबी सभा महानगर आगरा के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पारस अस्पताल की जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि देहात के झोलाछापों को कमीशन देकर यहां मरीज लाए जाते हैं।

इसके लिए झोलाछापों को गाड़ियां दे रखी हैं। अस्पताल के बाहर जो दवा की दुकान है, उसकी भी जांच कराकर मालूम किया जाए कि वह सिंचाई विभाग की जमीन पर तो नहीं है। अस्पताल के पास आगरा विकास प्राधिकरण की एनओसी है या नहीं। कपूर ने डीएम और एसएसपी को भी पत्र भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed