{"_id":"60efd39538326115b0004e5b","slug":"paras-hospital-case-latest-news-ima-inquiry-committee-records-victims-statements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए की जांच में सामने आई एक और चौंकाने वाली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए की जांच में सामने आई एक और चौंकाने वाली जानकारी
Thu, 15 Jul 2021 11:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:50 AM IST
सार
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच के लिए आईएमए ने समिति बनाई है, इस समिति ने अभी 69 मरीज और मृतकों के परिजनों से बात की है।
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के श्री पारस अस्पताल प्रकरण में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आईएमए की जांच समिति को दो मृतकों के परिजनों ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन न होने पर 30 हजार रुपये का सिलिंडर लेकर आए। मरीज को लगाया, कुछ देर बाद ही मौत हो गई, लेकिन काफी देर बाद जानकारी दी। हमारे मरीज का सिलिंडर भी दूसरे के लगा हुआ मिला।
विज्ञापन
आईएमए जांच समिति के एक सदस्य ने बताया कि अभी तक 10 मृतकों के परिजनों से बात में दो ने यह जानकारी दी कि 25 से ही ऑक्सीजन की कमी की स्टाफ ने बताकर सिलिंडर के इंतजाम करने को कह दिया। 26 को तो अस्पताल स्टाफ ने हाथ ही खड़े कर दिए। स्पष्ट कहा कि मरीज की जान बचानी है तो सिलिंडर लेकर आओ।
विज्ञापन
ऐसे में 30 हजार रुपये देकर सिलिंडर लाया और मरीज का लगा दिया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई, जब सिलिंडर दूसरे मरीज के लगा हुआ देखा तब स्टाफ से पूछा तब बताया कि आपके मरीज की तो 10-15 मिनट बाद ही मौत हो गई थी, ऐसे में दूसरे मरीज को लगा दिया।
विज्ञापन
मरीजों और परिजनों ने समिति को दी जानकारी
- ऑक्सीजन की कमी थी, खुद के सिलिंडर का इंतजाम करने के लिए कहा गया।
- 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सीसी टीवी कैमरे बंद कर दिए गया था।
- 26 अप्रैल की सुबह अफरातफरी दिखी, स्टाफ कोई जानकारी नहीं दे रहा था।
- 26 अप्रैल को डॉ. अरिन्जय जैन अस्पताल में ही थे,
अब तक 69 मरीजों-तीमारदारों से हो चुकी है बात
श्री पारस अस्पताल में दमघोंटू मॉकड्रिल की जांच के लिए आईएमए ने समिति बनाई है, इस समिति ने अभी 69 मरीज और मृतकों के परिजनों से बात की है। 22 मरीजों से बात होना बाकी है।