फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   paras hospital agra gets clean chit:Priyanka Gandhi Vadra targets up government

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: जांच रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का ट्वीट- सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया

Sat, 19 Jun 2021 06:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 06:56 PM IST
सार

श्री पारस अस्पताल में 26 व 27 अप्रैल को मरने वाले 16 मरीजों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट में 14 ऐसे मिले हैं, जिन्हें पुरानी बीमारियां थीं। सिर्फ 2 मृतक ऐसे हैं जिन्हें कोई बीमारी नहीं थी। प्रशासनिक जांच में 16 मरीजों की मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि मरीजों में संक्रमण की गंभीर स्थिति और अन्य बीमारियां को माना गया है।
 

विज्ञापन
paras hospital agra gets clean chit:Priyanka Gandhi Vadra targets up government
पारस अस्पताल आगरा: प्रियंका गांधी वाड्रा ने जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल की दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर यूपी सरकार को घेरा है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया कि मरीजों के परिजनों की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया।

विज्ञापन


श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर दमघोंटू मॉकड्रिल से 22 मरीजों की मौत के आरोप लगे थे। इस मामले मं जिला प्रशासन की जांच पूरी हो गई। शुक्रवार रात जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रेसनोट जारी किया। इसमें जांच के सभी मुख्य बिन्दुओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Paras Hospital Agra: प्रशासन ने दी चिकित्सक को 'अघोषित' क्लीन चिट, ऑक्सीजन मॉकड्रिल से 22 मौतों के थे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसनोट के अनुसार 26 व 27 अप्रैल को 48 घंटे के डेथ ऑडिट में 16 मृतक मिले हैं। वीडियो वायरल होने पर डीएम ने सात मौतों का दावा किया था। प्रशासनिक जांच में 16 मरीजों की मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं बल्कि मरीजों में संक्रमण की गंभीर स्थिति और अन्य बीमारियां को माना गया है। इस जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ रहे हैं।  

'सरकार और अस्पताल: दोनों का रास्ता साफ'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इसे विडंबना बताते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है, विडंबना देखिए..। खबरों के अनुसार आगरा में अस्पताल ने मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके 'मॉकड्रिल' की और भाजपा सरकार ने क्लीन चिट देकर इंक्वायरी की 'मॉकड्रिल' कर दी। सरकार और अस्पताल: दोनों का रास्ता साफ। मरीजों के परिजनों की गुहार को अनसुना कर सरकार ने न्याय की उम्मीद को तोड़ दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed