फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parali

16 कोरोना संक्रमित और मिले

Mon, 09 Nov 2020 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
parali
08एमएनपी-15-भोगांव में दुकानदारों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीएमओ कार्यालय और बिजली विभाग कार्यालय के कर्मचारी सहित जिले में रविवार को 16 और कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3232 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में रविवार को एक ही परिवार को दो लोगों सहित कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त सीएमओ कार्यालय और बिजली विभाग कार्यालय में कार्यरत एक-एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शहर की बैंक कॉलोनी, आगरा रोड, स्टेशन रोड पर भी एक-एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। ग्रामीण अंचल में किशनी में तीन, बरनाहल में दो, ललूपुर, टिंडौली और नगला दौलत में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षकों को संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
175 लोगों ने कराई कोरोना जांच
भोगांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुल्तानगंज की टीम ने भोगांव में मिठाई की 19 दुकानों पर कोविड की जांच की। इस दौरान 52 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज पाठक, डॉ. अनुपम पाठक, दीपक, अनुपम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरावली पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 123 लोगों की कोरोना जांच की गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि ने संदिग्ध 62 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच की, जो निगेटिव आई। वहीं 61 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed