{"_id":"5fa83d808ebc3e9bbd5f5f2f","slug":"parali-mainpuri-news-agr467303494","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन
08एमएनपी-29-किशनी थाने में थानाध्यक्ष से बात करते हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। खेत में पराली जलाने पर पांच किसानों को जेल भेजने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रविवार को गांव अजीजपुर पहुंचे। मामले की जानकारी जुटाने के बाद पदाधिकारी थानाध्यक्ष किशनी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष विनय चौहान ने कहा किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनय चौहान रविवार को पदाधिकारियों के साथ गांव अजीजपुर पहुंचे। उन्होंने जेल भेजे गए किसानों और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद वह पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष अजीत सिंह से बात की। जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर किसान को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेल जाने वाले किसान के खेत में पराली जलाने की घटना नहीं हुई है।
प्रशासन ने किसानों के साथ गलत किया है। उनकी थानाध्यक्ष से बहस भी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा किसान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना की समिति बनाकर जांच कराने की मांग की। विनय चौहान ने बताया वह पदाधिकारियों केे साथ डीएम से भी मुलाकात करेंगे। जिला सह संयोजक प्रदीप चौहान, महामंत्री ब्रजेश चौहान बीनू, भाजयुमो मंडल महामंत्री अभिनय सिकरवार पिंकू मौजूद रहे।