{"_id":"5dd2d3c28ebc3e54807c4178","slug":"parali-mainpuri-news-agr41591296","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पराली जलाते चार किसानों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पराली जलाते चार किसानों को पकड़ा
विज्ञापन
18एमएनपी-27-नगला मदार में रात में जलाई गई पराली
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। सोमवार को एसडीएम ने एक किसान को पराली जलाते हुए पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं तहसीलदार ने छह किसानों को नोटिस भेज कर तीन दिन में जवाब दिए जाने को कहा है।
सोमवार को एसडीएम पीसी आर्य क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। तभी नगला भगत में किसान वीरेंद्र सिंह खेत में पराली जला रहा था। एसडीएम ने तत्काल पुलिस बुलाकर वीरेंद्र सिंह को पुलिस की हिरासत में दे दिया। पुलिस ने किसान के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की। उधर तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना की रिपोर्ट पर गांव नगला लऊ निवासी अरविंद राजपूत, शंभू दयाल, त्रिपुरारी, प्रभुदयाल व नरेश सिंह को पराली जलाने के मामले में नोटिस भेजा है। किसानों से तीन दिन में जवाब मांगा है। तहसीलदार ने किसानों से कहा है कि वह पराली न जलाएं। जो भी मनाही के बावजूद पराली जलाएगा, उसे विरुद्ध लेखपाल तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएं।
पराली जलाई तो होगी कार्रवाई
किशनी। सोमवार को ब्लॉक सभागार में प्रदूषण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ ने कहा कि पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को विकास खंड के सभागार में बीडीओ गणेश प्रसाद ने सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर को कूड़ा, कृषि अपशिष्ट एवं पराली जलाने को लेकर कड़े आदेश दिए हैं। वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सभी लोग पालन करें। पिछले दिनों वायु प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सभी ग्राम प्रधान को गांव में गोष्ठी व मुनादी कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि पराली जली तो प्रधान दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन
एडीओ ओपी तिवारी, ओमप्रकाश रियाज, अहमद, अशोक यादव, राजेश पाल, सुशील शाक्य, अरविंद सिंह, अमित यादव, अंबुकेश तिवारी, गोरेलाल, गुडडू यादव, मनोज प्रभाकर, शिवदयाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, अनुज कुमार, बालकराम दिवाकर आदि मौजूद रहे।
रात में पराली जला रहे किसान
मैनपुरी। पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने किसानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे डरकर अब किसानों ने दूसरा रास्ता निकाल लिया है। किसान रात में पराली जला रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण पर रोक नहीं लग पा रही है।
अधिकारियों ने लेखपालों को क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए। अगर किसी भी खेत में कोई किसान पराली जलाता दिखाई देता है तो उसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दें। इसी रिपोर्ट के आधार पर किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। जिले भर में अब तक 50 से अधिक किसानों पर पराली जलाने के मामले में एफआईआर कराई जा चुकी है। इसका तोड़ निकालने के लिए किसानों ने रात में पराली जलाना शुरू कर दिया है। मैनपुरी-इटावा रोड पर स्थित नगला मदारी के पास रविवार देर रात किसानों ने पराली में आग लगा दी। सड़क के दोनों ओर खेतों से आग की लपटें उठतीं नजर आईं।