{"_id":"5ddd613b8ebc3e550115efdb","slug":"parali-dm-sp-fir-mainpuri-news-agr4171764189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाई तो पूरे परिवार पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाई तो पूरे परिवार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
26एमएनपी-33-थाना करहल में पराली जलने से रोकने के लिए बैठक करते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने मंगलवार शाम थाना करहल में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद क्षेत्र में किसी सूरत में पराली नहीं जलाने को कहा। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पराली जलाई तो पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
डीएम ने कहा कि पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं तहसील करहल क्षेत्र में हो रही हैं। किसान खेतों में फसल अवशेष जला रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। इसका सीधा प्रभाव मानव शरीर पर पड़ रहा है। अब अगर खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटना हुई तो पूरे परिवार के खिलाफ रिपोर्ट होगी। कुर्रा, रतिभानपुर में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही है। लेखपाल, सचिव, हल्का इंचार्ज गुंडा एक्ट में रिपोर्ट लिखाएं।
एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि करहल के समीप सड़कों पर सबसे ज्यादा आवारा गोवंश विचरण कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, पशु विभाग के कर्मियों की टीम गठित कर रतिभानपुर, कीरतपुर, अंडनी, कांकन में पशुपालकों का चिन्हाकंन कर उनके पशुओं का ईयर टैगिंग कराएं। उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, करहल रतन कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी करहल अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सहित ग्राम प्रधान, कोटेदार, किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।