फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paradise in girls kho-kho and Suditi dominating in boys on the first day

Agra News: जनपदीय खो-खो बालिका में पैराडाइज और बालक में सुदिती का पहले दिन दबदबा

Fri, 23 Aug 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Paradise in girls kho-kho and Suditi dominating in boys on the first day
मैनपुरी। मैनपुरी खो-खो एसोशिएसन के तत्वावधान में जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका समूह में जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी के खेल मैदान पर हो रही प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में पैराडाइज स्कूल और बालक वर्ग में सुदिती ग्लोबल स्कूल की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रथम दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। मैनपुरी खो-खो एसोशिएसन के सचिव डाॅ. लव मोहन ने बताया कि बालिका वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल में पैराडाइज पब्लिक स्कूल ए टीम और सेंट मैरीज स्कूल ए टीम के बीच खेला गया। इसमें सेंट मैरीज स्कूल ए टीम विजयी रही। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी ए ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी ए को, तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पैराडाइज पब्लिक स्कूल सी ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी बी को, चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में पैराडाइज पब्लिक स्कूल बी ने लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी बी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में सुदिती ग्लोबल एकेडमी बी ने पैराडाइज पब्लिक स्कूल ए को, दूसरे क्वार्टर फाइनल में सुदिती ग्लोबल एकेडमी एच ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी एफ को, तीसरे क्चार्टर फाइनल में सुदिती ग्लोबल एकेडमी ए ने सेंट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल को तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में पैराडाइज पब्लिक स्कूल बी ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी डी को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने किया। बालक वर्ग और बालिका वर्ग में कुल 15-15 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डाॅ. सुमंत गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। आयोजन में खो खो एसोशिएसन के उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डाॅ. शशांक गुप्ता एवं सचिव डाॅ. लव मोहन का योगदान रहा। मुख्य मैच रेफरी अरविन्द चौहान तथा मैच रेफरी पूजा, मुस्कान, मंगेश यादव, रणविजय, अंशिता, एकता, मनीषा, पवन, बविता, नारायण भदौरिया, अमन, विकास, सरवर खान, आकाश, अमर यादव भी रहे।





ये टीमें कर रही हैं प्रतियोगिता में प्रतिभाग
प्रतियोगिता में सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी से बालक वर्ग में 8 टीम और बालिका वर्ग में 4 टीम, लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी मैनपुरी से बालक वर्ग में 3 टीम और बालिका वर्ग में 3 टीम, सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी से बालक वर्ग में 1 टीम और बालिका वर्ग में 1 टीम, पैराडाइज पब्लिक स्कूल से बालक वर्ग में 3 टीम और बालिका वर्ग में 3 टीम, सेंट विवेकानन्द स्कूल से बालक वर्ग में 1 टीम और बालिका वर्ग में 2 टीम, सेंट थॉमस स्कूल की बालिका वर्ग में 3 टीम और श्री राम स्वरूप स्कूल से बालक वर्ग में 1 टीम और बालिका वर्ग में 3 टीम ने हिस्सा लिया। प्रत्येक मैच नॉकआउट स्तर पर खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed