फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Para jumper hardeep death caused by deep injury in the head

सिर में गहरी चोट लगने से गई हरदीप की जान, 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से लगाई थी छलांग

Fri, 09 Nov 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Para jumper hardeep death caused by deep injury in the head
पैरा ब्रिगेड के जवान हरदीप सिंह का फाइल फोटो
आगरा में पैराजंपर हरदीप (26) की मौत की वजह उनके सिर में गहरी चोट बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है। उनके शरीर में और भी कई जगह चोट लगी थी। इसकी वजह उनका 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरना रही। उनका पैराशूट नहीं खुला था। परिजन उनका शव गुरुवार देर रात पटियाला ले गए। 
विज्ञापन


11 वीं पैरा रेजिमेंट के होनहार पैराजंपर हरदीप ( 26) पटियाला के सबाना तहसील के गांव समंडी मलिक के रहने वाले थे। उनका पैराशूट की साइड की डोरियां ( रस्सी) उनके एक हाथ में फंसी मिली। माना जा रहा है कि ये रस्सियां खुलने के बजाय आपस में उलझ गईं। इसी कारण से पैराशूट नहीं खुला। यही उनकी मौत की वजह बना। 
विज्ञापन


हरदीप मलपुरा के पैराड्रोपिंग जोन में पैराजंपिंग कर रहे थे। गुरुवार दोपहर को जहाज एएन-32 से छलांग लगाई थी। उनके घायल होते ही गुरुवार दोपहर को ही उनके पिता भूपेंद्र सिंह को फोन पर सूचना दे दी गई थी। भूपेंद्र सिंह और अन्य परिजन तुरंत आगरा के लिए रवाना हो गए। उधर, शाम को हरदीप ने सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइंग बर्ड का मिला था तमगा

हरदीप फ्री फॉल का अभ्यास कर रहे थे। पहले भी कई बार जंप लगा चुके थे। कभी कोई परेशानी नहीं हुई। इस बार वक्त खराब था जो पैराशूट नहीं खुला। हरदीप ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन 11.5 हजार फुट की ऊंचाई  से गिरने के कारण सिर में चोट लगी।

हरदीप शांत स्वभाव के थे। पैराजंपिंग में बेहद गंभीर थे। इसकी बारीकियों को भी बखूबी समझते थे। वह 20 से अधिक जंप लगा चुके थे। इस कारण उन्हें फ्लाइंग बर्ड का तमगा भी मिल चुका था।

चार महीने पहले हुई थी छोटी बहन की शादी

हरदीप अविवाहित थे। चार महीने पहले उनकी छोटी बहन की शादी हुई थी। उनकी दो बहने हैं। उनके परिजनों को जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आगरा पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। हरदीप का शव एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया था। परिजन यहीं से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed